कोलारस - कोलारस सहित संपूर्ण भारत देश में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के 44वें स्थापना दिवस पर भाजपाइयों द्वारा भाजपा का झंडा फहरा कर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया।
कोलारस में भी इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के उद्बोधन को मंडल कोलारस के बूथ क्रमांक 53 पर पार्टी पदाधिकारियों एवं बूथ समिति के सदस्यगणों ने LIVE सुन कर बूथ पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया साथ ही इस दौरान झंडा वंदन किया तथा कार्यकर्ताओं ने सभी को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।
साथ ही दिबार लेकन किया गया वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त किया इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष एवं युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष मोहित भार्गव, बूथ प्रभारी रामजीलाल धाकड़, डॉ.राजेश भार्गव, ओपी भार्गव, जगदीश भट्ट , दुर्गेश कुशवाह, दीपक कुशवाह सहित अनेक भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
कोलारस भाजपा कार्यकत्ताओं ने स्थापना दिवस मनाया
0 comments:
Post a Comment