भोपाल/ प्रभात पेट्रोल पंप के पास स्थित प्रार्थना भवन में मध्यप्रदेश राष्ट्रीय ईसाई महासंघ (इंडिया) का पुनर्गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से कमल कुमार काक को मध्यप्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष मार्को बाबा, प्रदेश महासचिव सनेंद्र कनासिया, प्रदेश अध्यक्ष राजनीति प्रकोष्ट रवि सिंह के साथ अन्य प्रांतीय पदाधिकारी बनाये गए। इस अवसर पर राष्ट्रीय संयोजक फादर आनंद मटुगल, राष्ट्रीय सह संयोजक आर.डी. लाल, राष्ट्रीय महासचिव डा क्रिस्टी अब्राहम, राजन नायर, राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला) श्रीमती शीला सेंटियागो सहित मध्यप्रदेश के समस्त जिले से आये ईसाई लीडर सम्मिलित हुए।
*मध्यप्रदेश अध्यक्ष कमल काक ने मध्यप्रदेश की कार्यकारिणी घोषित की*
कमल ने कार्यकारिणी घोषित कर अपने संबोधित उद्बोधन में कहा कि हम संविधान का पालन करते हुए समाज हित में उत्कृष्ट कार्य करने का प्रयास करेंगे।
*अतिथियों ने भी सम्बोधित किये*
इस अवसर पर राष्ट्रीय संयोजक में अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन के गठन एवं कार्यों पर प्रकाश डाला साथ ही सभी अतिथियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए सभी ने प्रमुखता से ईसाई समुदाय के हितो की रक्षा, उत्थान एवं ईसाई एकता पर बल दिए।
*फा. डा. आनंद ने दिलाई शपथ*
प्रदेश अध्यक्ष सहित तमाम पदाधिकारीयों को राष्ट्रीय संयोजक फादर डा आनंद मुटुंगल ने संविधान की रक्षा करने, लोककल्याण और अपने कर्तव्यों का निर्वाह करने की शपथ दिलाई।कार्यक्रम का संचालन भोपाल जिला अध्यक्ष सतीश आनंद व आभार नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कमल काक ने की।
0 comments:
Post a Comment