राष्ट्रपति पद से पुरस्कृत जांबाज पुलिस अधिकारी एन_डी_त्यागी का दुखद निधन - Shivpuri

शिवपुरी मुक्ति घाम पर गार्डन आफ ओनर और सलामी दी गई

शिवपुरी - खेड़ापति कॉलोनी झांसी रोड शिवपुरी निवासी एन_डी_त्यागी रिटायर्ड पुलिस सब इंस्पेक्टर जिन्हें मध्य प्रदेश के राज्यपाल रहे के_एम_चांडी ने 26 जनवरी 1989 गणतंत्र दिवस की परेड की बाद राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया था आज उनका दुखद निधन हो गया पूरे राष्ट्रीय सम्मान के साथ तिरंगे में लपेटकर गार्ड ऑफ ऑनर एवं पुलिस के जवानों द्वारा सलामी दी गई।

शिवपुरी मुक्ति घाम पर श्रद्धांजलि दी गई एवं परिवार के सदस्यों द्वाराअंतिम संस्कार किया गया सब इंस्पेक्टर एन_डी_त्यागी एक सिपाही के रूप में मध्य प्रदेश पुलिस में भर्ती हुए और उन्होंने कई डकैतों को ढेर किया।
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बड़ा मलहरा थाना क्षेत्र में एक डकैत चित्तर सिंह जिस पर ₹50हजार का इनाम सरकार ने घोषित कर रखा था जांबाज पुलिस अधिकारी एन डी त्यागी ने उसे डकैत को ढेर किया और गप्पीबाई एक महिला डकैत का सफाया भी एन डी त्यागी द्वारा किया गया।

किशनगढ़ थाने में जब इनकी पदस्थापना थी तब उन्होंने वहां के मशहूर डकैत कन्हैया और परसू को मौत के घाट उतारा उस एनकाउंटर में जांबाज पुलिस अफसर एन डी त्यागी को भी गोली लगी घायल होने के बाद भी इन्होंने डकैतों का सफाया किया इस एनकाउंटर के बाद इन्हें राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया।

भिंड जिले के मालनपुर थाने में सन 2004 में एन डी त्यागी रिटायर्ड हुए जांबाज पुलिस अफसर एन_डी_त्यागी के निधन पर अपने श्रद्धा सुमन उन्हें अर्पित करता है - बालकृष्ण शर्मा

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म