शिवपुरी - शिवपुरी जिले में पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज अमित सांघी द्वारा देर रात्रि पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के साथ अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में लगे बल से बात करते हुये सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं अभ्यार्थियों से चर्चा कर व्यवस्थाओं के संबंध मे जानकारी ली।
जानकारी के अनुसार दिनांक 09-10/08/2025 को देर रात्रि पुलिस उप महानिरीक्षक अमित सांघी ग्वालियर से रवाना होकर शिवपुरी पहुंचे शिवपुरी पहुंचकर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के साथ फिजिकल कॉलेज में भारतीय सेना द्वारा आयोजित अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया का निरीक्षण किया।
भर्ती प्रक्रिया की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुये सुरक्षा व्यवस्था मे लगे पुलिस बल से चर्चा की गयी। अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के दौरान कई जिलों से अभ्यर्थी साम्मिलित होने के लिये शिवपुरी आ रहे हैं सांघी द्वारा भर्ती में आए अभ्यार्थियों से भर्ती प्रक्रिया एवं व्यवस्थायो के संबंध में चर्चा की गई।
पुलिस एवं प्रशासन द्वारा पूरी व्यवस्थाओं को चाक चौबंद किया गया है पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पूरे इंतजाम किये गये हैं जिससे आने बाले अभ्यार्थियों को किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़े पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर एवं पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा तत्पश्चात रात्रि में शहर मे भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया पुलिस उप महानिरीक्षक अमित सांघी द्वारा पूरी रात जागकर ड्यूटी कर रहे पुलिस बल की सराहना की।
Tags
shivpuri