कोलारस - कोलारस में भार्गव हॉस्पिटल जगतपुर पर आने वाली 12 सितंबर 2025 शुक्रवार को राजस्थान औषधालय प्राइवेट लिमिटेड मुंबई द्वारा भेजे गए डॉक्टरों के द्वारा कोलारस में फुल मुफ्त मेडिकल चेक अप का आयोजन किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार डॉ राजेश भार्गव के सानिध्य में कोलारस के भार्गव अस्पताल कोर्ट रोड जगतपुर कोलारस में आने वाली 12 सितंबर 2025 शुक्रवार के दिन मुफ्त मेडिकल चेकअप कैंप लगाया जा रहा है जिसमें फुल चेकअप के साथ ही जोड़ों में दर्द एवं घुटनों का दर्द, अस्थमा, एलर्जी, नशा मुक्ति आदि बीमारियों का इलाज एवं परामर्श बाहर से आए हुए अनुभवी डॉक्टरो के द्वारा मुफ्त दिया जाएगा।
जिसका रजिस्ट्रेशन भार्गव अस्पताल कोर्ट के पास जगतपुर कोलारस में प्रारंभ है उक्त कैंप का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है कैंप का समय भी सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा।
अपना रजिस्ट्रेशन भार्गव क्लीनिक पर आकर कर सकते हैं साथ ही अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 98936 51102, 930174 5911..।
