कोलारस पुलिस ने बिना सूचना के घर से गायब बालक को ढूंढकर परिजनों को सौंपा - Kolaras


कोलारस - कोलारस थाना पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत फरियादी की सूचना पर से नाबालिक बालक को सुरक्षित दास्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया।

जानकारी के अनुसार दिनांक 12.09.2025 को थाना कोलारस पर सूचनाकर्ता उम्र 43 साल निवासी ग्राम खेराई हाल कोलारस ने अपने बच्चे उम्र 13 साल की कहीं गुम हो जाने की सूचना कोलारस पुलिस को दी थी एवं बताया की बालक मुकबधीर है।

उक्त सूचना पर से ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले एवं एसडीओपी संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोलारस द्वारा पुलिस टीम बनाकर बालक की तलाश पतारसी हेतु टीम को रवाना किया गया पुलिस टीम द्वारा बालक के संबंध लगातार तलाश की जाकर बालक को महज 12 घण्टे के अन्दर शिवपुरी थाना देहात क्षेत्र से दस्तयाब कर परिजनो के सुपुर्द किया गया अपने बालक को देखकर परिजनो के चेहरो पर मुस्कान लौटी।

उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोलारस निरी. रवि चौहान एवं उनकी पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म