आदि कर्मयोगी अभियान की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
शिवपुरी - कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में गत दिवस आदि कर्मयोगी अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला, समस्त अनुविभागीय अधिकारी, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं मास्टर ट्रेनर मौजूद थे।
कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने कहा कि आदिवासी समाज का सशक्तिकरण तभी होगा, जब अंतिम छोर के व्यक्ति तक शासन की योजनाएं पहुंचेगी। आदिवासी ग्रामों की विकास योजनाएं आदिवासी समुदाय के हिसाब से तैयार कर ग्रामों का संपूर्ण विकास करें।
कलेक्टर चौधरी कहा कि आदि कर्मयोगी अभियान के माध्यम से सभी मास्टर ट्रेनर आदिवासी समुदाय के ग्रामों में जाकर शासन की योजनाओं को लाभ शत प्रतिशत प्रदान करने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि आदिवासी वर्ग को प्राप्त होने वाली योजनाओं की जानकारी तैयार करें, फिर उसमें उनकी सभी समस्याएं को चिन्हित किया जाए जिससे उनका निराकरण समय सीमा में हो उन्होंने कहा कि हर स्तर पर सहरिया समुदाय की मदद की जाए। सभी विभागों से जुड़ी योजनाओं सहित सामाजिक कुरीतियों की संबंध में भी जानकारी दें। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में सांस्कृतिक रूप से जुड़ा स्थानीय नेतृत्व तैयार किया जाए, ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंच सके।
अभियान के सुव्यवस्थित क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर पर आदि कर्मयोगी, विकास खण्ड स्तर पर आदि सहयोगी तथा ग्राम स्तर पर आदि साथी के नाम से जिला, विकासखण्ड स्तर के अधिकारी रहेगे। ग्राम लेवल पर आदि साथी के रूप में चिन्हित किये जाने वाले वॉलंटियर्स में जनजातीय युवा, शिक्षक, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, पारम्परिक ज्ञान के धारक और स्वयंसेवक शामिल होंगे, जो जनजातीय समुदाय के उत्थान के लिए कार्य करेंगे, अभियान की निगरानी के लिए कलेक्टर के नेतृत्व में डिस्ट्रिक्ट रिस्पासिव गवर्नेंस ग्रुप (डीआरजीजी) का गठन किया गया है। कार्यक्रम में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स ए.के.शर्मा द्वारा उपस्थित अधिकारी अभियान की रूपरेखा से अवगत कराया।
कार्यक्रम के अगले चरण में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक आदि सेवा पर्व ग्राम स्तर पर आयोजित किया जाएगा। इस पर्व के दौरान ग्राम भ्रमण के लिए रोस्टर बनाया जाएगा ग्राम भ्रमण की घोषणा की जाएगी। सामुदायिक लामबंदी में जन जागरण रैली समूह चर्चा दीवार पर लेखन गांव की भावी उन्नति के लिए एक (मसौदा) कैलेंडर, ग्राम के टीम कैप्टन का चयन किया जाएगा। ग्राम कार्य पुस्तिका में योजनाओं के गैप एवं आवश्यकताओं को संकलित करना, संसाधनों का मानचित्रण एवं दृष्टि पत्र 2030 तैयार किया जाएगा जिसमें ग्राम विकास योजनाओं को बनाया जाएगा।
एकल सेवा प्रणाली हेतु आदि सेवा केंद्र की प्रत्येक ग्राम पर स्थापना की जाएगी, ग्राम विकास योजना का क्षेत्रीय भाषा में रूपांतरण किया जाएगा। आदि सेवा केन्द्र पर मानचित्र का अंकन तथा लाइन विभाग की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। सेवा तथा योजनाओं एवं जवाबदेह कर्मचारियों की जानकारी प्रदर्शित की जाएगी तथा शिकायत निवारण रजिस्टर का संधारण किया जाएगा।
Tags
shivpuri