
कोलारस - शिवपुरी जिले के थाना कोलारस पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 354/25 मे फरार चल रहे आरोपी हरजिन्दर सिंह जाट को बटाला जिला गुरदासपुर पंजाब से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ द्वारा जिले में आपराधियो की धरपकड हेतु निर्देश दिये गये हैं उक्त निर्देशों के पालन मे अति.पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले एवं एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोलारस गब्बर सिंह गुर्जर व्दारा टीम गठित कर बटाला थाना सिविल लाईन जिला गुरदासपुर पंजाब भेज कर दिनांक 22.12.2025 को अपराध क्रमाक 354/25 धारा 69 बीएनएस 3(2) v एससी एसटी एक्ट इजाफा धारा 3(1) (W) (II) एससी/एसटी एक्ट मे फरार चल रहे आरोपी हरजिन्दर सिंह पुत्र कुबेर सिंह जाट निवासी बटाला थाना सिविल लाईन जिला गुरदासपुर पंजाब से गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायायल पेश किया गया।
इनकी रही सरायनीय भूमिका - एसडीओपी संजय मिश्रा अनुभाग कोलारस, निरीक्षक गब्बर सिंह गुर्जर थाना प्रभारी कोलारस, सउनि अमृतलाल भिलाला, प्रआर 782 सुधीर सिह आर 291 राहुल परिहार, आर राजकुमार भिलाला थाना बदरवास जिला शिवपुरी की मुख्य भूमिका रही है।
