कोलारस - कोलारस नगर में भाजपाईयाें द्वारा गुरूवार को भाजपा मंडल कार्यालय कोलारस पर राष्ट्र सेवा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले भाजपा से भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न से सम्मानित श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की 101वीं जन्म -जयंती बड़े ही श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
भाजपाईयों द्वारा कार्यक्रम में परम श्रद्धेय अटल जी की छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया इस अवसर पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुये अपने उदवोधन में उन्हें याद किया तथा भाजपाईयों को उनके जैसा भाजपा एवं भारत के प्रिति प्रेम सर्म्पण भाव रहने के लिये प्रेरित किया।
इस अवसर पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे, भाजपा मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह कुशवाह, मंडल उपाध्यक्ष देशपाल सिंह राजावत, मंडल महामंत्री दीपक जैन, जगदीश (रिंकू) भट्ट सहित अनेक भाजपाई उपस्थित रहे।
Tags
Kolaras
