जीडीएक्स ग्रुप नोएडा द्वारा सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर भर्ती कैंप 2 फरवरी से 11 फरवरी तक - Shivpuri



शिवपुरी - म.प्र.डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला शिवपुरी एवं भारत सरकार के पसारा एक्ट अधिनियम 2005 के तहत, जीडीएक्स ग्रुप नोएडा द्वारा 250 सुरक्षा जवान, 50 सुपरवाईज़र भर्ती हेतू भर्ती कैम्प आयोजित किया जा रहा है यह भर्ती कैम्प 2 फरवरी से 11 फरवरी तक विभिन्न जनपदों में सुबह 11 बजे से सायं 3 बजे तक आयोजित किए जाएगें।

भर्ती अधिकारी राजेन्द्र कुमार सरगरा ने बताया कि 2 फरवरी 2026 को जनपद पंचायत पोहरी, 03 फरवरी को जनपद पंचायत नरवर, 04 फरवरी को आजीविका मिशन ऑफिस टीला रोड करेरा, 05 फरवरी को जनपद पंचायत बीआरसी भवन बदरवास, 06 फरवरी को जनपद पंचायत कोलारस, 09 फरवरी को जनपद पंचायत पिछोर, 10 फरवरी को जनपद पंचायत खनियाधाना, 11 फरवरी को 26 नंबर कोठी आजीविका मिशन ब्लॉक ऑफिस शिवपुरी में भर्ती कैम्प आयोजित किया जाएगा। 

इच्छुक युवा जिनकी योग्यता 10वीं पास, उम्र 19 से 45 वर्ष, ऊँचाई 168 सेमी, वजन 52 से 96 किलो तथा सुपरवाईज़र हेतु स्नातक + कम्प्यूटर, उम्र 21 से 40 वर्ष, ऊँचाई 170 सेमी. वजन 55 से 96 किलो हो, वे अपनी 10वीं पास अथवा अधिकतम प्रमाणपत्र की छायाप्रति एवं आधार कार्ड की छायाप्रति, दो पासपोर्ट साईज फोटो के साथ स्वयं संबंधित ब्लाक सभागार में उपस्थित होकर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

चयनित उम्मीदवार से रजिस्ट्रेशन शुल्क 250 रुपये लिया जाएगा इस भर्ती शिविर में दूसरे जिले के युवा भी ब्लाक सभागार में स्वयं उपस्थित होकर ऑफलाइन आवेदन कर सकते है, अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिकारी के  मो.न.9289153551, 9799414022 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

चयनित युवाओं को जीडीएक्स ग्रुप के ट्रेनिंग सेंटर एन.आई.एम.टी कैंपस नियर परीचौक कालेज प्रांगण में स्थित सेंटर में 15 दिन के आवासीय प्रशिक्षण के बाद प्रमाण पत्र के साथ मध्यप्रदेश के बड़े-बड़े ओद्योगिक क्षेत्रों में 18000 से 22,000 तक के मासिक सेलरी के साथ 58 वर्ष तक स्थाई नौकरी के साथ ही पीएफ , पेंशन, बीमा, मेडिकल सुविधा, सालाना वेतन में वृद्धि, लोन की सुविधा, प्रमोशन जैसे अनेकानेक सुविधाओ के साथ ड्यूटी दौरान रहने व खाने की सुविधाएं रियायती दरों पर दी जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म