गणतंत्र दिवस की संध्या होगा भारत पर्व का आयोजन - Shivpuri


शिवपुरी - स्वराज संस्थान संचालनालय, मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग रवीन्द्र भवन परिसर भोपाल से प्राप्त निर्देशानुसार जिला प्रशासन शिवपुरी द्वारा 26 जनवरी 2026 (सोमवार) को गणतंत्र दिवस की संध्या पर भारत पर्व का आयोजन स्थानीय शासकीय उत्कृष्ट उमावि क्रमांक-01 शिवपुरी में सांय 6.30 बजे से किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजय राज द्वारा बताया गया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 77 वें गणतंत्र दिवस की संध्या पर भारत पर्व का गरिमामय आयोजन किया जा रहा है।

स्वराज संस्थान संचालनालय म.प्र. भोपाल द्वारा नामित कलाकारों, हंसमुख केवट अशोकनगर द्वारा देशभक्ति लोकगायन एवं परमानंद केवट विदिशा द्वारा ढिमरयाई एवं कांगड़ा लोकनृत्य की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी यह प्रसिद्ध कलाकार अपने साथियों के साथ रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

सीईओ, जिला पंचायत शिवपुरी द्वारा आम नागरिकों से गणतंत्र दिवस की संध्या पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल शासकीय उत्कृष्ट उमावि कमांक-01 शिवपुरी में 26 जनवरी को पहुंचकर लोकतंत्र के लोक उत्सव भारत पर्व का आनंद लेने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म