कोलारस सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र में सोमवार को लगा मेेेगा स्‍वास्‍थ्‍य शिविर हुआ सम्‍पन्‍न, 1067 मरीजों का परीक्षण - Kolaras



मेगा स्वास्थ्य शिविर में 1067 मरीजों का परीक्षण, 105 रेफर


कोलारस - सोमवार को कोलारस अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग, रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन एवं श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन के संयुक्त तत्वावधान में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। 



शिविर में कुल 1067 मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक उपचार प्रदान किया गया विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं देकर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लोगों को राहत पहुंचाई।

क्र बीमारी                                          कुल मरीज परीक्षण

1 मेडिसिन (बीपी, सुगर, कैंसर, लकवा, ह्दय रोग, फीवर, कफ)  219

2 सर्जरी  56

3 हड्डी रोग 67

4 स्त्री रोग  102

5 शिशु रोग 126

6 त्वचा रोग (फंगल इन्फैक्शन) 18

7 नाक कान गला रोग 15

8 दंत रोग  45

9 मानसिक रोगी 6

10   नेत्र रोग परीक्षण (मोतिया बंद हेतु चिन्हित) 97

11 एएनसी / पीएनसी जांच 67

12 चिन्हित विकलांग उच्च संस्था रैफर 12

13 टीकाकरण गर्भवती माताओं 15

14 टीकाकरण बच्चों में 16

15 राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम 42

16 राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम 18

17 मलेरिया जांच 24

18 क्षय रोग (खंखार सेंपल सहित) 61

19 एसटीआई, आरटीआई, एचआईव्ही 8

20 आयुष्मान कार्ड निर्माण 20

21 चिन्हित कुपोषित बच्चे 2

22 नसबंदी हेतु चिन्हित हितग्राहि 18

23 अंगदान स्वीकृति 13

कुल 1067 लोगो द्वारा स्वास्थ्य शिविर का लाभ लिया गया।  ब्लडप्रेशर जांच  415, सुगर जांच 112, सीवीसी जांच  95, बायोकैमिस्टी जांच 39 का हितग्राहियों द्वारा लाभ उठाया गया। कुल 105 मरीजां को उच्च संस्था हेतु रैफर किया गया। इनका 17 से 24 मार्च में मेडीकल कॉलेज शिवपुरी में परीक्षण उपचार किया जावेगा। 


शिविर में मेडिसिन, सर्जरी, हड्डी रोग, स्त्री रोग एवं शिशु रोग विशेषज्ञों ने मरीजों की जांच की बीपी, शुगर, कैंसर, हृदय रोग, टीबी, मलेरिया, नेत्र एवं दंत रोगों की विशेष जांच की गई कुल 415 ब्लड प्रेशर, 112 शुगर, 95 सीबीसी तथा 39 बायोकैमिस्ट्री जांचें की गईं नेत्र परीक्षण के दौरान 97 मरीज मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए जिन्हें आगे उपचार के लिए चिन्हित किया गया।


शिविर में 105 गंभीर मरीजों को उच्च संस्था के लिए रेफर किया गया इनका उपचार 17 से 24 मार्च तक शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में किया जाएगा टीबी से ग्रसित 8 मरीजों को रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा पोषण पोटली वितरित कर सहायता प्रदान की गई।


कार्यक्रम में विधायक महेंद्र सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव सहित कई जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही सीबीएमओ डॉ. संजय राठौर और अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य अमले ने सक्रिय भूमिका निभाई सुव्यवस्थित प्रबंधन और व्यापक स्वास्थ्य सेवाओं के कारण शिविर सफल एवं लाभकारी सिद्ध हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म