हरीश भार्गव, अजय शर्मा वरिष्ठ पत्रकार - शिवपुरी जिले के कोलारस परगना क्षेत्र के अंंतर्गत आने वाले पुलिस थाना इंदार तथा ग्राम इंदार में ही एक ही रात में दो घरों से चोरो ने एक करोड से अधिक की चोरी पर किये हाथ साफ, बदमाश दोनों घरों से एक किलो सोना, ढाई किलो चांदी और करीब 20 लाख रुपए नकद लेकर भाग गए सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला पंजीवद्ध कर जांच प्रारम्भ कर दी है तथा पुलिस की कई टीमें जुटी आरोपियों की तलाश में।
चोरो द्वारा कोलारस परगने के इंदार में दो घरों से करीब 1.5 करोड से भी अधिक की कीमत की सोने, चांदी के आभूषण की चोरी होना बताया गया है घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है पुलिस के अनुसार, सबसे बड़ी चोरी चंद्रप्रकाश रघुवंशी के घर हुई।
परिजन आशीष रघुवंशी ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य रात करीब 12 बजे सो गए थे इसी दौरान चोर छत के रास्ते घर में घुसे और एक कमरे का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हो गए।
तीन बक्सों के ताले तोड़े चोरों ने कमरे में रखे तीन बक्सों के ताले तोड़ दिए इनमें रखी 17 सोने की अंगूठियां, 3 सोने के हार, 4 सोने की चेन, पुरानी सोने की मोहरें और करीब दो किलो चांदी के जेवरात ले गए। बताया गया है कि करीब 50-60 तोला सोना नया था, जबकि लगभग 50 तोला सोना पुश्तैनी था, जिसे एक ही स्थान पर रखा गया था।
किसान ने हाल ही में मक्का बेचकर 15 लाख रुपए घर में रखे थे इसके अलावा करीब 5 लाख रुपए पहले से घर में मौजूद थे इस तरह चोर कुल 20 लाख रुपए नकद भी अपने साथ ले गए।
चंद्रप्रकाश रघुवंशी के तीन बेटे हैं - देवेंद्र, महेंद्र और विशाल तीनों ही विवाहित हैं और उनके बच्चे हैं देवेंद्र गुना में पटवारी हैं। इसी कारण तीनों भाइयों की पत्नियां और बच्चे पढ़ाई के लिए गुना में रहते हैं वहीं महेंद्र और विशाल गांव में अपने पिता चंद्रप्रकाश रघुवंशी, माता तथा दादा-दादी के साथ रहते हैं परिवार के पास कुल 130 बीघा उपजाऊ कृषि भूमि है।
तीन तिहाई परिवार गुना निवास करता है -
देवेंद्र, महेंद्र और विशाल तीनों ही विवाहित हैं और उनके बच्चे हैं देवेंद्र गुना में पटवारी हैं इसी कारण तीनों भाइयों की पत्नियां और बच्चे पढ़ाई के लिए गुना में रहते हैं। वहीं महेंद्र और विशाल गांव में अपने पिता चंद्रप्रकाश रघुवंशी, माता तथा दादा-दादी के साथ रहते हैं। परिवार के पास कुल 130 बीघा उपजाऊ कृषि भूमि है।
चोरो ने दूसरे घर में भी दिया चोरी की घटना को अंजाम -
इसी रात चोरों ने गांव के ही रामवीर सिंह रघुवंशी के घर को भी निशाना बनाया। परिजन शिवकुमार रघुवंशी के अनुसार, चोर कमरे का ताला तोड़कर अंदर घुसे और करीब 12 तोला सोने के जेवरात, लगभग 500 ग्राम चांदी के आभूषण और 3 से 4 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए।
घटना की सूचना मिलते ही इंदार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना किया। पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।