एमपी ई-सेवा अंतर्गत नागरिक सेवाओं हेतु एकीकृत पोर्टल एवं मोबाइल ऐप - Shivpuri





शिवपुरी - मध्यप्रदेश शासन द्वारा नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं एक ही मंच पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एमपी ई-सेवा एकीकृत पोर्टल एवं मोबाइल ऐप विकसित किया गया है। 

यह पोर्टल विभिन्न विभागों, संस्थानों एवं संगठनों द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं तक आसान एवं त्वरित पहुंच सुनिश्चित करता है।

आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में तैयार किए गए इस केंद्रीकृत पोर्टल पर नागरिक www.eseva.mp.gov.in के माध्यम से पंजीयन कर सकते हैं। 

पंजीयन के उपरांत नागरिक अपनी समग्र आईडी के जरिए विभिन्न योजनाओं की पात्रता की जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ आवश्यक प्रमाण पत्र भी डाउनलोड कर सकते हैं।

यह उपयोगकर्ता-अनुकूल पोर्टल वर्तमान में 25 विभागों की 600 से अधिक सेवाओं को एक मंच पर उपलब्ध कराता है आगामी समय में इस पोर्टल पर 1700 से अधिक सेवाएं उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिससे नागरिकों को अधिकाधिक शासकीय सुविधाएं ऑनलाइन प्राप्त हो सकें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म