कोलारस - कोलारस स्वास्थ्य केंद्र में 16 फरवरी सोमवार को श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर की तैयारी को लेकर बैठक हुई जिसमें शिविर के कॉडिनेटर एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरवीर सिह रघुवंशी, जनपद पंचायत अध्यक्ष भरत सिंह चौहान, जिला युवामोर्चा उपाध्यक्ष अमित यादव, मण्डल अध्यक्ष मंगल कुशवाह, महामंत्री दीपक जैन, नवल सोलंकी, वरिष्ठ नेता ओ०पी० भार्गव, पूर्व जनपद अध्यक्ष गोर्वधन यादव, वरिष्ठ नेता श्रीराम गौड, प्रदेश पिछडा वर्ग सदस्य वलवीर निवोरिया, युवामोर्चा प्रदेश सदस्य गोलू गौड, सरपंच दीपक रघुवंशी, जसमंत पाल, कैलाश ओझा, वीएमओ संजय राठौर, वीसीएम विवेक पचौरी, संजय जैन, आशा कार्यकर्ताओ सहित स्वास्थ्य विभाग का अमला, मीडिया कर्मी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन दीपक जैन ने किया जिले के स्वास्थ्य शिविर के कॉडिनेटर हरवीर सिंह रघुवंशी ने कहां केन्द्रीय संचार मंत्री एवं लोकसभा सांसद सिंधिया के विषेश प्रयासों से क्षेत्र के लोगो की वीमारियों के निदान के लिए सुपर स्पेशलिटी चिकित्सकों की परामर्श व परीक्षण 16 फरवरी को स्वास्थ्य केंद्र में किया जाएगा।
रघुवंशी ने कहाँ यह शिविर रोटरी रीजनल मेडीकल मिशन, मध्यप्रदेश शासन श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन द्वारा करा या जा रहा है।
इस शिविर में अधिक से अधिक मरीज आकर अपना पंजीयन कराए जिले के चिकित्सक परीक्षण करेंगे सिंधिया चहाते है हमारे संसदीय क्षेत्र के लोग हमारे परिवार के सदस्य है उन्हें दुरदराज वडे शहरों में न जाना पड़े उनके ये सुविधाए यहीं मिल जाए।
इस शिविर के प्रचार प्रसार हेतु वाहन एवं ग्रामीण क्षेत्र एवं शहर के भाजपा कार्यकत्ताओ को जिम्बेदारी देते हुए शिविर को सफल बनाए जाने के लिए जुटजाने का आग्रह किया रघुवंशी ने कहाँ हमारी मातृशक्ति आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं स्वा अमला है उन्हें भी जिम्बेदारी दी गई जिला युवामोर्चा उपाध्यक्ष अमित यादव ने कहाँ हम सव की जिम्बेदारी है कि हम अधिक से अधिक लोगों को शिविर में लाभ दिलवा सके।
बैठक को मंण्डल अध्यक्ष मंगलकुश्वाह एवं वारि ष्ठ भाजपा कार्यकत्ताओं ने शिविर को सफल बनाने का आव्हान् किया जनपद अध्यक्ष भरत सिंह चौहान ने कहाँ हम सव महाराज के सिपाई है इस पुन्य कार्य में सहयोग करे ।

