कोलारस - रविवार 01 फरवरी को देश व्यापी भारत बंद के क्रम में विधानसभा मुख्यालय कोलाारस नगर के बाजार को बंद करने का निर्णय लिया गया जिसमें कोलारस के लोगो ने भरपूर समर्थन कोलारस बाजार बंद करने में दिया प्रदेश का पहला विधानसभा मुख्यालय होगा जहां के दुकानदार भाईयों ने शांतिपूर्वक स्वेच्छा से बाजार बंद में करने में अपना खुला समर्थन दिया।
यूजीसी, एससी-एसटी एक्ट एवं आरक्षण की लड़ाई अभी न्यायालीन प्रक्रिया के बीच उलझा हुआ किन्तु कानूनों में बदलाव को लेकर देश व्यापी भारत बंद को लेकर कोलारस नगर का बाजार बंद करने का जो निर्णय लिया गया उसका कोलारस नगर के लोगो ने भरपूर सहयोग एवं समर्थन दिया जिसके लिये कोलारस नगर के लोगो का समिति के लोगो ने ह्रदय से आभार व्यक्त किया है समिति का कहना है कि भले ही यूजीसी, आरक्षण, एससी-एसटी एक्ट को लेकर मामला भले ही मामनीय न्यायालय में विचाराधीन हो किन्तु जब तक सरकार इन तीनों कानूनों में बदलाव नहीं करती तब तक केन्द्र सरकार एवं उसके सहयोगी नेताओं के विरूद्ध आगे भी आंदोलन जारी रहेगे।

