शिवपुरी - शिवपुरी जिले के देहात थाना क्षेत्र (NH-46) में गुरुवार दोपहर सड़क हादसे में घायल ऑटो सवारों की मदद करने के लिए रुके पुलिस इंस्पेक्टर रवि शंकर कौशल के साथ एक युवक ने सरेआम गाली-गलौज करते हुए उनकी कॉलर पकड़ ली दरअसल, इंस्पेक्टर उग्र भीड़ के चंगुल से इस युवक (ट्रक हेल्पर) की जान बचा रहे थे फिलहाल, पुलिस ने अभद्रता करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है और हादसे में घायल 5 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर कुछ लोग एक ऑटो में सवार होकर कोलारस की ओर जा रहे थे इसी दौरान एनएच-46 स्थित शारदा सॉल्वेंट (सीएनजी पेट्रोल पंप) के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर से ऑटो पलट गया और उसमें सवार मुकेश नामदेव (निवासी कोलारस ) सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हादसे के बाद ट्रक चालक तो वाहन सहित मौके से फरार हो गया लेकिन स्थानीय लोगों ने ट्रक के हेल्पर को पकड़ लिया और उसकी धुनाई शुरू कर दी।
ड्यूटी पर जा रहे थे इंस्पेक्टर, भीड़ से हेल्पर को बचाया इसी दौरान पुलिस लाइन में पदस्थ इंस्पेक्टर रवि शंकर कौशल अपनी कार से कोलारस में चल रही कथा में ड्यूटी के लिए जा रहे थे रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त ऑटो और भीड़ को देखकर उन्होंने घायलों की मदद के लिए अपनी कार रोक ली।
उन्होंने देखा कि आक्रोशित भीड़ एक युवक (हेल्पर) की जमकर पिटाई कर रही है फर्ज निभाते हुए उन्होंने तुरंत बीच-बचाव किया और युवक को भीड़ के चंगुल से सुरक्षित छुड़ा लिया।
जान बचाने वाले अधिकारी से ही की गाली-गलौज प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इंस्पेक्टर ने जिस युवक को भीड़ के गुस्से से बचाया, उसी ने अचानक पलटकर इंस्पेक्टर के साथ ही गाली-गलौज शुरू कर दी और उनकी वर्दी की कॉलर पकड़ ली।
इंस्पेक्टर कौशल ने किसी तरह खुद को छुड़ाया इस अभद्रता को देख भीड़ भड़क गई और उसने युवक को दोबारा पकड़ लिया।
हालांकि, इंस्पेक्टर ने बड़ी समझदारी दिखाते हुए स्थिति को संभाला, युवक को फिर से छुड़ाकर पुलिस के हवाले किया और सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
Tags
shivpuri