दो आरोपियों को एक लाख रुपये के अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ बदरवास पुलिस ने किया गिरफ्तार - Badarwas



बदरवास - कोलारस परगना क्षेत्र के थाना बदरवास पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही मे 735 ग्राम गांजा मय मोटरसाइकिल के कीमती करीबन एक लाख रुपये का जप्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।


जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में आज दिनांक 09.02.2026 को थाना बदरवास पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं अनुविभागीय अधिकारी कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित दुबे द्वारा थाना बदरवास पुलिस टीम बनाकर मुखविर द्वारा प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु सड रोड बदरवास में निर्माणाधीन पेट्रोल पंप पर कार्यवाही हेतु रवाना किया, पुलिस टीम के द्वारा चैकिंग लगाकर आदित्य शाक्य व दर्शन शाक्य निवासी शिवपुरी को चैकिंग दौरान रोका गया एवं उनके कब्जे से 735 ग्राम गांजा व एक मोटरसाइकिल कुल कीमती एक लाख रुपये का मशरूका।

जप्त कर आरोपीगणों के विरुद्ध विधि संगत कार्यवाही कर थाना बदरवास पर आरोपीगणों के विरुद्ध अपराध धारा 8/20 एनडीपीएसएक्ट का कायम किया गया।

उक्त कार्यवाही में उनि नोवेल खेस, सउनि राकेश शिवहरे, सउनि जगदीश पाराशर, सउनि विवेक भट्ट, प्रआर गोविंद सिंह भदौरिया, आर थान सिंह, आर. दर्शन रावत, आर. दीनू रघुवंशी की मुख्य भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म