महिला एवं उसके साथियों द्वारा एक लाख की ठगी के मामले का थाना प्रभारी मावई ने किया खुलासा - Shivpuri

 


शिवपुरी - शिवपुरी जिले के थाना देहात पुलिस द्वारा अप.क्र.40/26 धारा 308 (5) बीएनएस में अज्ञात आरोपीगण को ज्ञात कर गिरफ्तार कर माल मशरुका जप्त किया गया।

जानकारी के अनुसार दिनांक 01.02.26 को फरियादी आदित्य जैन पुत्र पवन कुमार जैन उम्र 26 साल निवासी बदरवास, शिवपुरी ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 26.01.26 को अज्ञात मोबाइल नम्बरों से उसके मोबाइल नम्बर पर फोन आया जिसपर एक लडकी बात कर रही थी जो अपना नाम अंजली बता रही थी जो उससे दोस्ती करने व मिलने की बोल रही थी तो वह उसकी बातों में आ गया। 

दिनांक 31.01.26 को दोपहर 3 बजे के आसपास उस लडकी ने उसको फोन लगाकर बडौदी तरफ मिलने के लिये बुलाया तो वह किराये की कार से अपने ड्रायवर विनोद राठौर के साथ बडोदी टंकी के पास उस लडकी से मिलने पहुंचा तो वहाँ एक लडकी मिली और उसकी उससे बात हुई और अकेले में मिलने का बहाना बनाकर बडौदी से 3 कि.मी. आगे बडागांव वाले रोड पर ले गई जहां पर उसने पाँच लडकों को फोन करके बुला लिया वो लडके आये और वे सभी आदित्य की मारपीट करने व झूठे  केश में फसाने की व विडियो वायरल करने की धमकी देकर बेईनामी पूर्वक 01 लाख 5640 रुपये फोन पे से ले लिये है रिपोर्ट पर से अपराध क्र.40/26 धारा 308 (5) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात निरीक्षक जितेन्द्र मावई एवं उनकी टीम के द्वारा उक्त आरोपीगणों की लगातार पतारसी की गई एवं संदिग्ध मोबाइल नम्बरों की सायबर सेल से जानकारी प्राप्त की तो घटना में प्रयुक्त मोबाइल नम्बर आकाश ओझा के नाम से निकला बाद आकाश ओझा से पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि यह मोबाइल नम्बर मेरा भाई राजा ओझा एवं भाभी कल्पना उर्फ अंजली उपयोग कर रहे थे बाद राजा ओझा एवं उसकी पत्नि कल्पना रजक उर्फ अंजली को सक्रिय मुखबिर की सूचना पर से गिरफ्तार किया गया एवं पूछताछ पर अपना जुर्म स्वीकार किया एवं कल्पना उर्फ अंजली द्वारा बताया कि ऐनवारा गांव का चन्द्रपाल धाकड ने मेरे पति राजा ओझा को आदित्य जैन का मोबाइल नम्बर दिया और कहा कि इसे फसा लो यह अच्छा पैसा देगा तब आरोपिया कल्पना उर्फ अंजली रजक द्वारा आदित्य जैन के मोबाइल पर फोन लगाकर दोस्ती का झांसा दिया और अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके साथ घटना घटित की गई। 

दिनांक 09.02.26 को आरोपीगण 1. कल्पना रजक उर्फ अंजली पत्नि राजा ओझा उम्र 23 साल नि.माधव नगर शिवपुरी 2. राजा ओझा पुत्र मनोज ओझा उम्र 21 साल नि. माधव नगर शिवपुरी 3. विकास रावत पुत्र मदन रावत उम्र 19 साल नि. बडोदी शिवपुरी 4. चंद्रपाल धाकड पुत्र सिरनाम सिंह धाकड उम्र 40 साल नि.ग्राम एनवारा, बदरवास, शिवपुरी 5. पवन रावत पुत्र माखन रावत उम्र 25 साल नि. ग्राम डकरोला खोरघार थाना सिरसोद शिवपुरी को गिरफ्तार किया गया एवं आरोपीगणों के कब्जे से कुल मशरुका 25,000 रुपये बरामद किये गये प्रकरण के अन्य आरोपीगण फरार है जिनकी तलास जारी है।

सराहनीय भूमिका- निरीक्षक जितेन्द्र मावई थाना प्रभारी, उनि योगेन्द्र सिंह सेंगर, उनि धर्मेन्द्र जाट प्रभारी साय सेल शिवपुरी, प्रधान आरक्षक दीपचन्द्र, प्रधान आरक्षक देवेन्द्र सेन, प्रधान आक्षक भूपेन्द्र सिंह तोमर, आरक्षक अरुण मेवाफरोस, आरक्षक सचेन्द्र शर्मा, आरक्षक शकील खान, आरक्षक बदन सिंह, आरक्षक बलवीर सेंगर, महिला आरक्षक अंजली पाठक थाना देहात जिला शिवपुरी एवं आरक्षक भूपेन्द्र सायबर सेल शिवपुरी की मुख्य भूमिका रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म