जैन श्री स्वीट्स एंड नमकीन का भव्य शुभारंभ, नगरवासियों में उत्साह का माहौल - Kolaras



कोलारस - नगर में स्वाद और शुद्धता की नई पहचान बनाने के उद्देश्य से “जैन श्री स्वीट्स एंड नमकीन” का उद्घाटन समारोह बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. कुलदीप जैन (जिला न्यायाधीश) ने उपस्थित होकर फीता काटकर प्रतिष्ठान का विधिवत शुभारंभ किया उद्घाटन के साथ ही नगरवासियों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।



समारोह के दौरान मुख्य अतिथि डॉ. कुलदीप जी जैन ने कहा कि ऐसे नए प्रतिष्ठानों के खुलने से शहर को बेहतर सुविधाएँ मिलती हैं और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलता है उन्होंने “जैन श्री स्वीट्स एंड नमकीन” के संचालक अक्षत जैन को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यदि गुणवत्ता और शुद्धता को प्राथमिकता दी जाए तो व्यापार में सफलता निश्चित होती है।


इस शुभारंभ कार्यक्रम में नगर के अनेक गणमान्य नागरिक, व्यापारी वर्ग, समाजसेवी, परिवारजन एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे उद्घाटन समारोह के दौरान धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ पूजन-अर्चन कर प्रतिष्ठान की उन्नति और समृद्धि की कामना की गई।


दुकान के संचालक अक्षत जैन ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए बताया कि “जैन श्री स्वीट्स एंड नमकीन” में ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता की मिठाइयाँ, स्वादिष्ट नमकीन, पारंपरिक व्यंजन एवं शुद्ध सामग्री से तैयार उत्पाद उपलब्ध कराए जाएंगे उन्होंने यह भी कहा कि उनके प्रतिष्ठान का उद्देश्य ग्राहकों को उचित मूल्य पर शुद्ध, ताजे और स्वादिष्ट उत्पाद प्रदान करना है।


समारोह के अंत में उपस्थित अतिथियों एवं नगरवासियों को मिठाई व नमकीन का वितरण किया गया सभी लोगों ने नए प्रतिष्ठान की प्रशंसा करते हुए इसे नगर के लिए एक सकारात्मक पहल बताया कार्यक्रम के समापन पर संचालकों ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार विश्वास और सहयोग बनाए रखने की अपील की।


“जैन श्री स्वीट्स एंड नमकीन” के शुभारंभ के साथ नगरवासियों को अब स्वाद और शुद्धता का नया केंद्र मिल गया है, जिससे स्थानीय लोगों में काफी प्रसन्नता देखने को मिली।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म