रोहित वैष्णव कोलारस - कोलारस परगना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तेंदुआ पुलिस थाना क्षेत्र के अटामानपुर के सीएससी उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ सीएचओ शीतल सिसोदिया ने अपनी ड्यूटी के समय कोई अज्ञात कारणों के चलते एक समय में ही गोली के चार पत्ते गटक लिए इसके बाद वह बेहोश हो गई वहां सूचना के बाद उन्हें तत्काल मौजूद कर्मचारी बेहोशी की हालत में खरई अस्पताल स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया और उपचार के बाद उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज शिवपुरी के लिए रैफर कर दिया गया है जहां उनका उपचार जारी है।
बताया जा रहा है कि सिसोदिया को नोटिस दिया गया है जिसमें उनकी सैलरी काट दी गई इसके चलते डिफरेशन के चलते उनके द्वारा यह कदम उठाया गया है।
इस घटना के संबंध में खरई स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ सीएसओ प्रभारी डॉ प्रतीक श्रीवास्तव से इस घटना के बारे में जानकारी दी खबर लिखे जाने तक सीएससी शीतल सिसोदिया को इलाज के लिए शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया है।
इनका कहना है कि -
स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ महिला को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र खरई लाया गया है यहां हालत गंभीर थी तथा महिला बेहोशी की हालत में थी जिसे उपचार के लिए जिला मेडिकल कॉलेज के लिए रैफर कर दिया गया है महिला के होश में आने पर महिला के बयान लिए जानेंगे फिलहाल महिला का स्वास्थ्य होना आवश्यक है अभी की भी कारण का पता नहीं चला है - थाना प्रभारी नीतू धाकड़ तेंदुआ