एसडीएम, एसडीओपी एवं डीईओ ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, सुरक्षा एवं पुख्ता व्यवस्थाओं के बीच बोर्ड परीक्षाएं प्रारंभ - Shivpuri


शिवपुरी - माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा संचालित हाई स्कूल एवं हाई सेकेंडरी परीक्षाएं आज अंग्रेजी विषय के साथ प्रारंभ हुईं। प्रथम दिवस हाई सेकेंडरी के विद्यार्थियों ने उत्साह एवं अनुशासन के साथ परीक्षा दी।

कड़ी निगरानी, मजबूत प्रबंधन
विकासखंड शिक्षा अधिकारी विनोद गुप्ता के अनुसार पिछोर विकासखंड में हाई सेकेंडरी के 9 तथा हाई स्कूल के 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं परीक्षाओं के सुचारू संचालन हेतु कलेक्टर श्री रवीन्द्र कुमार चौधरी द्वारा विभिन्न निरीक्षण दल गठित किए गए हैं।

अधिकारियों ने किया निरीक्षण
एसडीएम पिछोर श्रीमती ममता शाक्य, एसडीओपी श्री प्रशांत शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव एवं थाना प्रभारी श्रीमती नीतू सिंह ने शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उपस्थिति एवं व्यवस्थाएं
हाई सेकेंडरी अंग्रेजी परीक्षा में कुल 1643 विद्यार्थियों में से 1611 उपस्थित तथा 32 अनुपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और किसी प्रकार की अनियमितता की सूचना प्राप्त नहीं हुई। सभी केंद्रों पर बैठक व्यवस्था, विद्युत, पेयजल सहित आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गईं। पर्याप्त पर्यवेक्षक, पुलिस बल एवं कलेक्टर प्रतिनिधि भी तैनात रहे।

परीक्षा कार्यक्रम
हाई सेकेंडरी परीक्षाएं 10 फरवरी से 7 मार्च तक तथा हाई स्कूल परीक्षाएं 17 फरवरी से 6 मार्च तक प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही पाली में आयोजित होंगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म