कोलारस - कोलारस पुलिस अनुविभाग क्षेत्र के थाना तेन्दुआ द्वारा अपराध क्रमांक 15/2026 में ज्वैलर्स की दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुये चोरी गये 03 लाख रूपये के सोने चांदी के आभूषण बरामद कर 02 आरोपियों मुकेश एवं नाहर सिंह को गिरफ्तार किया गया।
जानकारी के अनुसार दिनांक 03.02.26 को फरियादी तुलसी राम सोनी पुत्र बैजनाथ सोनी उम्र 60 साल नि ग्राम खरई ने रिपोर्ट की थी कि मेरी सोने चांदी की दुकान ग्राम खरई बाजार मे है जिसमे दिनांक 02.02.26 की दरम्यानी रात मे दुकान मे पीछे से दीवार मे सेध लगाकर सोना चांदी के जेवरात सोने के 04 ओम, 08 वाली सोने की, 01 बेसर सोने की एवं चांदी की 15 जोडी तोडिया, 02 ब्रेसलेट, 01 गुच्छा, 04 चूरा बचकानी, चंदा सूरज हाय के 55 नग.05 पत्ती, 07 ताबीज, 07 बिछुडी, 10 आंखे, 04 सांतिया, 09 नग वाला चांदी के 01 हाफ करदोनी, 01 कमर का गुच्छा, 06 लर चांदी की एवं खैरेज चांदी की कीमती लगभग 03 लाख अज्ञात चोरो द्वारा चोरी करके ले गये है, जिस पर से अपराध क्र. 15/26 धारा 331(4), 305 बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ द्वारा सम्पत्ति संबंधी अपराधो मे चोरी गये माल मशरुका को बरामद करने एवं आरोपियो को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले एवं एस.डी.ओ.पी. कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन मे कार्यवाही करते हुये मुखबिर सूचना एवं सायबर सेल शिवपुरी से तकनीकी सहायता प्राप्त कर आरोपी 01. मुकेश पुत्र प्रभु मोगिया उम्र 22 साल नि ग्राम गुहाङी मटेवरा थाना कोतवाली जिला श्योपुर 02. नहार सिंह पुत्र सूरज सिंह मोगिया उम्र 35 साल निवासी ग्राम सरखण्डी थाना तेन्दुआ जिला शिवपुरी को गिरफ्तार कर चोरी गये सोना-चांदी के सभी जेवरात कीमती 03 लाख रूपये जप्त किये गये एवं घटना मे प्रयुक्त औजार भी बरामद किये गये।
सराहनीय भूमिका :- उनि. नीतू सिंह धाकङ, सउनि जितेन्द्र जाट, प्रआर. 493 गजेन्द्र सिंह, आर. 1001 पवन जाट, आर.883 अनूप जाट, आर. 488 केदारीलाल, आर. 1130 अंकित शर्मा, आर.317 भुवनेश शर्मा, आर. 1082 मनीष निगम, आर. 1056 प्रवेश आर. 856 दुले, आर. चालक 85 लोकेन्द्र झाला व सायबर सैल से प्रआर, विकाश, आर. आलोक, आर. जलज की विशेष भूमिका रही।

