शिवपुरी - मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में एक वकील संजय कुमार सक्सेना की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक वकील शनिवार सुबह कोर्ट जा रहे थे तभी रास्ते में अज्ञात बदमाशों ने प्री-प्लान तरीके से उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी गोली चलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया आनन-फानन में उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद वकील को मृत घोषित कर दिया है घटना को लेकर वकीलों में काफी गुस्सा है।
रोज की तरह आज भी कोर्ट जा रहे थे वकील सक्सेना बदमाशों ने तभी दिया घटना को अंजाम -
वकील संजय कुमार सक्सेना रोज की तरह आज भी शनिवार को कोर्ट जा रहे थे तभी इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात बदमाशों ने उन पर अंधाधुंध ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए सरे बाजार उनकी हत्या कर दी इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए इस वारदात को बदमाशों ने किले के पीछे स्थित आनंद सागर मंदिर के पास सुनसान सिद्धन रोड पर अंजाम दिया फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हमलावर पैदल आए थे या किसी गाड़ी से और जिसके द्वारा यह हमला किया गया है सूचना के बाद आस पास में सनसनी के साथ संनाटा से मच गया मौके पर पहुंची पुलिस मामला पंजीवद्ध कर घटना की पडताल में जुटी हुई है।
वकील सक्सेना की कोर्ट जाते समय दिनदहाड़े हत्या
वारदात के कुछ देर बाद उसी सड़क से गुजर रहे एक अन्य वकील की नजर सड़क पर गिरे संजय सक्सेना पर पड़ी उन्होंने तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से संजय को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई पुलिस आस पास के लोगो से भी इस घटना की जानकारी ले रही है पुलिस द्वारा अपनी घटना के सबूत इकट्टा करना शुरू कर दिए हैं।
जमीन विवाद में हत्या का शक
मृतक वकील संजय घिरियाली मोहल्ला पुराना बाजार इलाके के रहने वाले थे परिजनों ने पुलिस को बताया है कि संजय सक्सेना का कुछ लोगों से जमीनी विवाद चल रहा था. इसी विवाद के चलते चार लोगों पर हत्या का शक जताया है फिलहाल, इस मामले को लेकर पुलिस बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज, फोन लोकेशन और कॉल डिटेल्स के आधार पर जांच कर रही है पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
