कोलारस - कोलारस परगने के ग्राम इंदार निवासी महिला द्वारा अपने पति की प्रताडना से तंग आकर संकल्प से समाधान योजना के तहत महिला उत्पीड़ना और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी पति कासीराम केटव के विरूद्ध इंदार थाना पुलिस द्वारा मामला दर्ज न करने तथा आवेदन लेने के बाद कोई कार्यवाही न करने से तंग आकर महिला द्वारा संकल्प से समाधान योजना के तहत कोलारस अनुविभागीय अधिकारी, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी से पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय दिलाने की मांग लेकर पहुंची महिला ने अपने साथ हुई घटना की शारी जानकारी प्रेस को तथा इस मौके पर महिला के साथ उसकी बेेेटी मौजूद रही।
महिला अनीता केवट पत्नि कासीराम केटव पुत्री ग्यारसा केटव हाल निवासी वार्ड नं. 01 एक्सचैंज के पीछे जगतपुर कोलारस में अपने मायके वालों के साथ निवासरत है।
महिला ने जानकारी देते हुुुये बताया कि -
महिला का विवाह 17 साल पूर्व ग्राम इंदार के कासीराम केटव पुत्र परसादी केवट के साथ सम्पन्न हुई थी शादी के समय मेरे घवारों ने ससुराल पक्ष के लोगो को पुरा समान दिया था जब मुझ इस बात की जानकारी नहीं थी कि मेरा पति शराब पीता है और उत्पाद मचाता है इस बात को ससुराल पक्ष के लोगो ने छुपा लिया था शादी होने के बाद से ही कासीराम केवट मेरे साथ रोजाना शराब पीकर अभद्र व्यवहार और मारपीट करता रहा मैने सोचा की बच्चे होने के बाद पति में कुछ सुधार हो जायेगा किन्तु शादी के 17 साल बाद भी मेरे पति में कोई सुधार देखने को नहीं मिल रहा है।
महिला के यहां दो बेटी और एक बेटा है जिसमें से एक बेटी शादी योग्य हो चली है किन्तु इसके बाद भी मेरा पति कासीराम केवट द्वारा लगातार मेरे साथ और अधिक मारपीट और अत्याचार किया जाने लगा है मारपीट की इन घटनाओं को लेकर इंदार पुलिस थाने में दो बार आवेदन भी दिया जा चुका है किन्तु इंदार पुलिस द्वारा महिला उत्पीडन को लेकर न तो कोई कार्यवाही की गई न ही मेरे पति कासीराम केवट को थाने पर बुलाकर कोई समझाईस दी गई पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न करने तथा पुलिस प्राथमिकी दर्ज न करने से महिला के पति कासीराम केवट ने महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की और साड़ी से गले में फंदा लगाकर जान से मारने की कोशिश की।
दिये गये आवेदन के अनुसार -
महिला ने अपने आवेदन में लिखा है कि मेरा पति कासीराम द्वारा मुझे अनंतपुर ट्रस्ट में मजदूरी के लिये लगा दिया था में ही मेहनत मजदूरी कर घर का खर्च चलाती थी और मेरे पैसे झुड़ाकर मेरा पति मुझ लगातार पीटता था जब कभी में बीमार हो जाती तो इलाच नहीं कराता था और कहता था कि यदि काम पर नहीं गई तो तेरी चमडी उतार कर तूझे बाजार में निरवस्त्र गुमाउगा अब मेरा उसके साथ रहना सम्भव नहीं है कभी भी वह मेरी जान ले सकता है मेरी बच्ची मीनू केवट ने मेरे पति कासीराम केवट के हाथों बड़ी मुश्किल से बचाया इससे उत्तेजित होकर मेरे पति ने मुझ प्रार्थिया और मेरी बेटी मीनू केवट के साथ मारपीट कर घर से भगा दिया महिला अशिक्षित है इस कारण जीवन यापन करने का कोई भी साधन उसके पास नहीं है और मजबूरी में अपनी बच्ची के साथ आकर अपने मायके कोलारस में रह रही है यह ही नहीं कासीराम केवट मेरे भाईयों को भी जान से मारने की धमकी देता है जिससे मेरे मायके वाले भी सदमे में है।
लगातार 17 वर्ष से पति के अत्याचार सहते सहते प्रार्थिया की मानसिक और शरीरिक स्थिति भी खराब हो गई है प्रार्थिया के चहरे और पीठ पर अभी तक निशान है अभी भी मेरा पति फोन से मुझ धमकी देकर और दबाब बनाकर इंदार बुलाना चाहता है किन्तु मेें झुप - झुप कर अपना जीवन गुजार रही हॅूं।
