सैनिक कभी रिटायर नहीं होता - कैप्टन शर्मा - Shivpuri


शिवपुरी - दूसरों को बदलने की कोशिश अक्सर टकराव पैदा करती है, लेकिन उन्हें समर्थ बनाने की शुभ भावना जीवन में शांति लाती है जब हम किसी की कमियों पर ध्यान देने की बजाय उनकी आत्मिक शक्ति को पहचानते हैं तब हमारा व्यवहार स्वत सहयोगी बन जाता है आज" संघे शक्ति कलयुगे"  संगठन में ही शक्ति है हम सब मिलकर, एक होकर काम करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। 

सेना में सभी लोग नियमित रूप से व्यस्त रहते थे"कर्म ही पूजा है"राष्ट्र सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं" इसी के साथ आगे बढ़ते थे न कोई भेदभाव, न जात - पांत, हम सभी इंडियन आर्मी के सैनिक थे हमारा निरंतर अभ्यास चलता रहता था आज भी हम अपने आप को रिटायर नहीं मानते हैं क्योंकि सैनिक कभी राष्ट्र सेवा से रिटायर नहीं होता है जरूरत पड़ीं तो आज भी देश के लिए मर मिटने के लिए तैयार हैं यह बात इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन के जिला अध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने कही।  

मनपुरा ( पिछोर) के तहसील अध्यक्ष हवलदार राम प्रकाश केवट के रिटायरमेंट के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिवपुरी जिले के पूर्व सैनिकों को आमंत्रित किया गया था वहां एक बैठक भी हुई जिसमें पूर्व सैनिकों ने अपनी समस्याएं और विचार प्रकट किए।

पूर्व सैनिकों ने पिछोर की समस्याओं के बारे में बताया कि मनपुरा के अस्पताल में डॉक्टरों की कमी है नर्स और टेक्नीशियन भी नहीं है। 

पुलिस चौकी का उद्घाटन कलेक्टर और एसपी के द्वारा किया गया था लेकिन आज तक कोई सिपाही की पोस्टिंग नहीं हुई।    

        शिवपुरी में CSD, ECHS और सैनिक कल्याण बोर्ड की स्थापना की मांग की। संगठन ने इस संबंध में केंद्रीय मंत्री महाराज साहब से मिलकर समस्या का हल निकालने की बात की। 

महाराज साहब के प्रयास से दो साल पूर्व ही रक्षा मंत्रालय से शिवपुरी में सैनिक कल्याण बोर्ड स्थापना हेतु जमीन देखने का पत्र सैनिक कल्याण बोर्ड गुना में आया। गुना सैनिक बोर्ड ने शिवपुरी कलेक्टर महोदय से जमीन की मांग की। कलेक्टर महोदय के आदेश से तहसीलदार साहब ने स्टेशन रोड पर जगह चिन्हित की। लेकिन जिला सैनिक कल्याण बोर्ड गुना की उदासीनता के कारण अभी तक आरसीएम पोर्टल पर वह जमीन नहीं डाली गई। शिवपुरी सैनिक कल्याण बोर्ड के नाम वह जमीन आवंटित नहीं हो पाई। हम लोग महाराज साहब से मिलकर तुरंत कार्रवाई करवाने का अनुरोध करेंगे। गुना सैनिक कल्याण बोर्ड भी ध्यान देने की कृपा करें। जिससे शिवपुरी में ECHS,CSD, और सैनिक कल्याण बोर्ड खुल सके।

      इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, पिछोर तहसील अध्यक्ष श्री राम प्रकाश केवट, करेरा तहसील अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर,वेटरन मोहन सिंह राजपूत, वेटरन हरिओम सेन, वेटरन मानसिंह फौजी, करेरा उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र जोशी, वेटरन धर्मेंद्र सैन, वेटरन जितेंद्र पांडे उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म