श्री कृष्ण साक्षात ईश्वर है साधारण मनुष्य नहीं - बृजभूषण महाराज - Shvipuri



शिवपुरी - शिवपुरी शहर में स्थित प्राचीन स्थान श्री विष्णु मंदिर के पीछे मोहन नगर कॉलोनी में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर श्री कृष्ण जन्म महोत्सव पर राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता पंडित श्री बृजभूषण महाराज जी ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण साक्षात ईश्वर है ब्रह्म है परमेश्वर हैं वह कोई साधारण मनुष्य नहीं है आजकल के जो लोग हैं भगवान श्री कृष्ण को जो मनुष्य समझने की भूल करते हैं ऐसे लोगों को अनेकों वर्षों तक नरकों में रहना पड़ता है क्योंकि भगवान श्री कृष्ण अवतार लेकर के पृथ्वी पर आते हैं और मनुष्य की भांति लीला करते हैं और समस्त जन-जन का कल्याण करने के लिए आते हैं इसलिए हमको कभी भी भगवान श्री कृष्ण को मानव कहकर के संबोधित नहीं करना चाहिए। 



आचार्य जी ने कथा के प्रसंग में सुंदर नरकों की कथा का वर्णन सुनाया और बताया की नरक दक्षिण दिशा में स्थित है जो मनुष्य पृथ्वी पर रहकर के पाप  करते हैं दूसरों का धन हरण करते हैं दूसरों को दुख देते हैं ऐसे लोगों के लिए नरकों में जाना पड़ता है एवं पापों का फल भी भोगना पड़ता है आचार्य जी ने कथा प्रसंग में संक्षिप्त श्री राम कथा का वर्णन सुनाया और कहा कि भगवान श्री राम ने इस संसार में मर्यादा को बांधा है पिता का क्या धर्म है माता का क्या धर्म है पुत्र का क्या धर्म है नारी का क्या धर्म है यानी समस्त धर्म की शिक्षा भगवान श्री राम ने अपने जीवन काल में दी है भगवान श्री राम का भजन करके भगवान श्री राम का आश्रय लेकर के मनुष्य संसार सागर से शीघ्र ही मुक्त हो जाता है कथा के अंत में सुंदर नंद उत्सव मनाया गया जिसमें की खिलौने लुटाए गए एवं सुंदर-सुंदर भजन संगीत कलाकारों द्वारा गाए गए एवं सभी ने सुंदर कृष्ण जन्म उत्सव का आनंद लिया इस कथा का आयोजन 6 फरवरी तक किया जाएगा कथा के यजमान श्री शांतिलाल जी गुप्ता ,दीपक गुप्ता ,राजीव गुप्ता ,एवं छवेंद्र गुप्ता जी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म