अपहृत नाबालिग बालक को रन्‍नौद पुलिस ने डबरा जिला ग्वालियर से सुरक्षित लाकर परिजनों को सौपा - Rannod



रन्‍नौद - कोलारस पुलिस अनुविभाग क्षेत्र के थाना रन्नौद पुलिस द्वारा अपराध क्र. 25/26 में अपहृत नाबालिग बालक को डबरा जिला ग्वालियर से सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया।


जानकारी के अनुसार दिनांक 10.02.2026 को फरियादी अनिल पुत्र बालमुकुन्द नामदेव उम्र 40 साल निवासी रन्नौद ने अपने लडका तनिष नामदेव उम्र 13 साल 11 माह के स्कूल पढने जाने की कहकर घर से जाना एवं वापस नहीं आने पर बिना बताये कहीं चले जाने की रिपोर्ट की थी जिसपर से थाना रन्नौद पर अपराध क्र. 25/26 धारा 137(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले एवं एसडीओपी अनुभाग कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में दिनाँक 11.02.2026 को टीम भेजकर डबरा ग्वालियर से अपहृत बालक तनिष नामदेव को दस्तयाब किया जाकर उसके पिता अनिल नामदेव को सुपुर्द किया गया है।

सराहयनीय भूमिका - उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रन्नौद अरविन्द सिंह चौहान, प्र.आर 934 जगेश सिंह सिकरवार, प्रआर. 198 अख्तर खान, आर. 524 गौरीश ओझा, आर. 886 सिद्धनाथ गौड, आर. 846 महेश पटेलिया, महिला आर. 457 कृष्णा पाल की सराहनीय भूमिका रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म