भूमि विभाग अथवा उपक्रम के लिए भूमि धारकों द्वारा भूमि हस्तांतरित करने पर आपत्ति आमंत्रित - Shivpuri



शिवपुरी - विभाग अथवा उपक्रम के लिए भूमि धारकों द्वारा भूमि हस्तांतरित करने हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है। इस संबंध में यदि किसी भी व्यक्ति को आपत्ति हो तो वह 15 दिवस के भीतर अपनी आपत्ति कार्यालय कलेक्टर भू-अर्जन शाखा जिला शिवपुरी के समक्ष प्रस्तुत कर सकते है।

ग्राम बिजरौनी के भूमि खसरा नम्बर 2735/1 के भूमि स्वामी हरीसिंह पुत्र तोफान सिंह जाति यादव 1/6, रामवीर सिंह पुत्र तोफान सिंह 1/6, रामकृष्ण पुत्र तोफान सिंह 1/6, रामकली बाई पुत्री तोफान सिंह 1/6, कुलदीप पुत्र श्रीराम यादव 1/6, कलिया बाई बेवा तोफान सिंह 1/6, भूमि खसरा नम्बर 2738/1/1 एवं 2738/1/3 के भूमि स्वामी जगतार सिंह पुत्र सरूप सिंह जाति सिख निवासी गोविंदपुरा जिला अशोकनगर, भूमि खसरा नम्बर 2738/1/2 एवं 2738/2/1 के भूमि स्वामी परवदीप सिंह पुत्र जगतार सिंह सिख, भूमि खसरा नम्बर 2738/2/2 की भूमि स्वामी जसवीर कौर पत्नि जगतार सिंह सिख के द्वारा भूमि विभाग अथवा उपक्रम को हस्तांतरित करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। यदि किसी को कोई आपत्ति है तो वह 15 दिवस के भीतर आपत्ति दर्ज करा सकता है। इसके उपरांत प्राप्त आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा एवं प्रकरण में नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म