देश का बजट आर्थिक प्रगति का आधार सभी के लिए हितकारी - अग्रवाल - Shivpuri

शिवपुरी - भारतीय जनता पार्टी, जिला शिवपुरी के व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक तरूण अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किया गया आम बजट देश के चहुंमुखी विकास को परिलक्षित करता है।

इस बजट में संपूर्ण देश के नागरिकों एवं सर्वहारा वर्ग का ध्यान रखते हुए प्रावधान किये गये हैं सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास को आधार मानते हुए इस बजट में भारतीयों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुये 'वायो फार्मा शक्ति' के तहत 10 हजार करोड़ रूपय केन्द्र सरकार द्वारा खर्च किये जायेंगे जिसके तहत 3 नये संस्थान खुलेंगे 3 नये आयुर्वेदिक AIIMS खोले जायेंगे। 

कैन्सर और मधुमेह की दवाईयां सस्ती की जायेंगी जिला अस्पतालों की क्षमता 50 प्रतिशत तक बढ़ायी जायेगी औद्योगिक विकास के लिए 10 हजार करोड़ से कंटेनरों का निर्माण किया जायेगा एवं 10 हजार करोड़ रूपय MSME उद्योगों के उन्नयन के लिए दिये जायेंगे। 

2 हजार करोड़ से छोटे उद्योगों के क्लस्टरों को पुनर्जीवित किया जायेगा 20 नए राष्ट्रीय जलमार्ग तैयार किये जायेंगे 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरीडोर बनाये जायेंगे 200 इन्डस्ट्रीयल कॉरिडोर को पुनः चालू किया जायेगा।

4 राज्यों में खनिज कॉरिडोर बनाये जायेंगे नॉर्थ ईस्ट में औद्योगिक कॉरीडोर का निर्माण किया जायेगा 4 हजार ई-बस चलाई जायेंगी मेगा टेक्सटाइल पार्क खोले जायेंगे। मोबाइल फोन, जूते, दबाईयां, चमडा, सोलर एवं ई-व्हीकल बैटरी सस्ती कर दी जायेंगी नारियल, काजू, कोको की आधुनिक खेती पर काम किया जायेगा प्रत्येक जिले में बालिकाओं के लिए छात्रावास बनाय जायेगें किसी व्यक्ति की दुर्घटना होने की स्थिति में मोटर एक्सीडेंट क्लेम की राशि पर कोई टी. डी. एस. नहीं कटेगा और न हीकोई आयकर लगाया जायेगा।

इस प्रकार पूरे बजट में भारत देश में होने वाले इन्फ्रास्ट्रक्चर के निर्माण पर एवं पयटन पर विशेष ध्यान केन्द्रीत करते हुए बजट पेश किया गया है, जो प्रशंसनीय है तथा जिसका असर आगामी समय में पूरे भारत के चहुमुखी विकास के रूप में सामने आयेगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म