हाथ भट्टी की बनी अवैध जहरीली शराब के साथ इंदौर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार - Shivpuri

शिवपुरी -  शिवपुरी जिले के थाना इन्दार पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हाथ भट्टी की बनी अवैध जहरीली शराब जप्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमनसिंह राठौड़ के द्वारा जिले में अवैध शराब के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने व जीरो टॉलरेंस अपनाने के निर्देश दिये गये थे।

उक्त निर्देश के पालन में अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले के निर्देशन में तथा एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में कल दिनांक 27.02.2026 को थाना इन्दार पुलिस को मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति गल्ला मण्डी के चबुतरे के पास खतौरा में हाथ भट्टी की बनी अवैध जहरीली शराब बेच रहा है।

उक्त सूचना पर मुखबिर द्वारा बताये स्थान पहुंचे तो एक व्यक्ति प्लास्टिक की कट्टी लिये खडा दिखा जो पुलिस को आते देखकर भागने लगा जिसे फोर्स की मदद से पकडकर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम आनन्दम उर्फ छोटू परिहार पुत्र देवीलाल परिहार उम्र 29 साल निवासी हाट रोड जैन मोहल्ला खतौरा थाना इन्दार का होना बताया, हाथ में लिये प्लास्टिक की कट्टी को लेकर चैक किया तो कट्टी में करीब 08 लीटर हाथ भट्टी की बनी शराब भरी होकर तीव्र जहरीली शराब जैसी गंध आ रही थी जो मनुष्य के अनुपयुक्त होकर हानिकारक है। 

आरोपी का कृत्य धारा 49A आबकारी एक्ट का अपराध घटित पाये जाने से आरोपी के कब्जे से अवैध जहरीली शराब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया आरोपी आदतन अपराधी है, जिसके विरूद्ध पूर्व से थाना इन्दार पर निम्न अपराध पंजीबद्ध है:-

आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकार्ड -

उक्त आरोपी की गिरफ्तारी में इनकी रही सराहनीय भूमिका:- थाना प्रभारी विवेक यादव, सउनि शत्रुघ्न सिंह भदौरिया, प्रआर . जितेन्द्र सिंह जाट, प्रआर. हरीसिंह, आर. नेपालसिंह, आर. ब्रजेश भील, आर. दिलीप शाक्य, आर. नन्दकिशोर, आर. भंगू भिलाला की सराहनीय योगदान रहा है ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म