शिवपुरी - राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार आगामी नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च, 2026 (द्वितीय शनिवार) को संपूर्ण प्रदेश के साथ-साथ जिला शिवपुरी में किया जा रहा है।
प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद सोनी के मार्गदर्शन में तथा रंजना चतुर्वेदी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी की अध्यक्षता में गुरूवार को प्रातः 11.30 बजे से एडीआर भवन शिवपुरी में शिवपुरी जिला मुख्यालय के समस्त बैंक प्रबंधकों के साथ बैठक आयोजित की गई।
उक्त बैठकों में जिला मुख्यालय शिवपुरी के समस्त बैकों के शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता रंजना चतुर्वेदी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शिवपुरी द्वारा की गई।
बैठक में उपस्थित बैंक अधिकारियों को आगामी नेशनल लोक अदालत में न्यायालयों के समक्ष लंबित प्रकरणों को चिन्हित किया जाकर, पक्षकारों को नेशनल लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों का निराकरण कराने पर होने वाले लाभों से जागरूक किया जाने हेतु निर्देशित किया गया तथा बैंकों द्वारा प्रदान की जा रही छूट का भी व्यापक प्रचार-प्रसार कराये जाने हेतु समस्त शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया गया।