कोलारस - पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देशन मे अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुये थाना तेंदुआ द्वारा आरोपी अरविन्द्र उर्फ गुण्डा आदिवासी के कब्जे से हाथ भट्टी की कच्ची जहरीली शराब 10 लीटर जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया एवं माननीय न्यायालय पेश किया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ द्वारा जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखने के लिये क्षेत्र मे अबैध मादक पदार्थों, अवैध शराब, नशीले पदार्थों के विक्रय मे संलिप्त आरोपियों एवं अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिये समस्त थाना प्रभारियों को विशेष निर्देश जारी किये गये हैं एवं थाना क्षेत्र मे अभियान स्तर पर सतत कार्यवाही करने हेतु बताया गया है।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा जारी निर्देशों के पालन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवुपरी संजीव मुले एवं एसडीओपी अनुभाग कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में दिनांक 11.02.2026 को थाना तेंदुआ पर मुखबिर की सूचना प्राप्त हुयी कि व्यक्ति ग्राम खरई मे अवैध कच्ची शराब वेच रहा है जो जहरी भी हो सकती है।
उक्त मुखबिर की सूचना पर से तुरंत कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी तेंदुआ उप निरीक्षक नीतू सिंह धाकड़ द्वारा पुलिस टीम बनाकर ग्राम खरई रबाना की गयी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुंचकर बताये हुलिये के व्यक्ति को देखा जो पुलिस को आता देख भागने की कोशिश करने लगा जिसे फोर्स द्वारा पकड़ा गया।
उक्त व्यक्ति से नाम पता पूछा तो अपना नाम अरविन्द्र उर्फ गुण्डा पुत्र लल्लू आदिवासी उम्र 25 साल निवासी ग्राम खरई थाना तेन्दुआ का होना बताया एवं उसके कब्जे से प्लास्टिक की कट्टी में हाथ भट्टी की बनी ओपी शराब करीब 10 लीटर जप्त की गयी एवं आरोपी के विरूद्ध धारा 49(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही में उनि.नीतू सिंह धाकङ,सउनि.जितेन्द्र जाट,प्रआर.493 गजेन्द्र सिंह सोलंकी,आर.488 केदारीलाल अहिरवार,आर.317 भुवनेश शर्मा,आर.1056 प्रवेश कुमार की विशेष भूमिका रही है।