तमंचा और कारतूस भी जब्त
मध्यप्रदेश के आगरा जिले के थाना खेरागढ़ पुलिस ने मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस हाईवे से लूटे गए सरसों से भरे एक ट्रक को बरामद कर लिया है इस मामले में पुलिस ने दो लुटेरों को भी गिरफ्तार किया है आरोपियों के कब्जे से लगभग 25 टन सरसों, जिसकी अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये है, एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर 13 मार्च की रात करीब 9:30 बजे मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में कोलारस रोड पर ट्रक चालक को तमंचा दिखाकर ट्रक लूटा था। वे सरसों से भरे इस लूटे गए ट्रक को बेचने की फिराक में थे, लेकिन खेरागढ़ पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
जांच में पता चला कि यह ट्रक ग्वालियर निवासी सियाराम सिंह तोमर का है ट्रक चालक हरेन्द्र कोलारस अनाज मंडी से हर्षित इंटरप्राइजेज से 25 टन सरसों लेकर मुरैना जिले के बामौर जा रहा था, तभी रास्ते में बदमाशों ने उसे लूट लिया
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुरैना (मध्य प्रदेश) के थाना नूराबाद निवासी धर्मेन्द्र गुर्जर और धौलपुर (राजस्थान) के थाना कोतवाली निवासी कृष्णा हरि के रूप में की है। दोनों के खिलाफ थाना खेरागढ़ में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
थाना प्रभारी खेरागढ़ मदन सिंह ने बताया कि पुलिस को चेकिंग के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लूटे गए ट्रक को बरामद किया गया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Tags
MP News