शिवपुरी - केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की धर्मपत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने आज बुधवार को शिवपुरी में आयोजित निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर का दौरा किया, जहां उन्होंने एचपीवी वैक्सीन सुविधा का शुभारंभ किया।
इस दौरान एक भावुक क्षण तब सामने आया, जब एक नन्हीं बच्ची टीका लगवाने से घबरा रही थी उन्होंने स्नेहपूर्वक उसका हाथ थामकर उसका हौसला बढ़ाया और उसे सहज महसूस कराते हुए टीकाकरण करवाया और बताया कि उनकी बेटी ने भी टीकाकरण कराया है।
उन्होंने बच्ची से आत्मीय संवाद करते हुए उसकी सराहना की, जिससे वहां उपस्थित सभी लोग भावुक हो उठे
उल्लेखनीय है कि 17 से 24 मार्च तक चलने वाला यह शिविर में बालिकाओं को निःशुल्क एचपीवी वैक्सीन दी जा रही है इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की बेटियों से अधिक से अधिक संख्या में आकर टीकाकरण करवाने और अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने का आह्वान किया।
Tags
Shivpuri
