शिवपुरी - प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि अखंड ब्राह्मण सेवा समिति के राष्ट्रीय संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व मे समिति ने जंतर मंतर पर धरना, प्रदर्शन और गिरफ्तारी देकर सरकार को काले कानून वापस करवाने के लिए जबरदस्त अपना मन्सूबा बता दिया। अगर सरकार यूजीसी जैसे काले कानून वापस नहीं लेती, तो अखंड ब्राह्मण सेवा समिति पूरे देश में आंदोलन करेगी।
सवर्णों के अधिकार के लिए अखंड ब्राह्मण सेवा समिति हमेशा सवर्णों के साथ खड़ी है।
कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि कल महिला दिवस के अवसर पर भी सरकार ने महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया, उन्हें शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट नहीं करने दिया। महिलाओं की गिरफ्तारी अशोभनीय है। सरकार तानाशाही कब बंद करेगी?
आजादी के बाद से ही सवर्णो के साथ अन्याय होता रहा है
पहले नसबंदी कराकर सवर्णों को परेशान किया गया। उनकी जनसंख्या कम करने के लिए हर संभव प्रयास किया गया। अब सरकार कहती है कि "जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी" सरकार सवर्णों को नष्ट करना चाहती है।
अब एससी- एसटी एक्ट, क्या कम था जो यूजीसी एक्ट लाया गया। किसने मांग की थी? सरकार सवर्णों को शिक्षा से वंचित करना चाहती है।
हमारे बच्चों को जब पढ़ने ही नहीं दिया जाएगा तो क्या करेंगे?
राजनीतिक पार्टियों के सवर्ण नेताओं के बच्चे विदेश में पढ़ते हैं उन्हें यूजीसी से क्या मतलब? इसलिए वे राजनीतिक गुलामी में जड़े हुए हैं। वे न अपना साथ देंगे, न मुह खोलेंगे।
मैं कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा आपसे आवाहन करता हूं "कि जागो सवर्णो जागो सही समय है यही समय है।"
आरक्षण के द्वारा ही देश जातियों में बंटा है हर जाति एसडीएम के द्वारा हस्ताक्षरित किया हुआ जाति प्रमाण पत्र चाहती है। सभी भारतीय कब कहलाएंगे? सरकार का इरादा क्या है? झूठे एससी एसटी एक्ट में कब तक सवर्णो को फसाओगे?
सच्चा भारतीय अब सरकार की तानाशाही नहीं सहेगा। देश बिक रहा है। देश जल रहा है धृतराष्ट्र मौन है, सत्ता के लालची है।
धृतराष्ट्र, भीष्म पितामह, गुरु द्रोणाचार्य, कृपाचार्य अच्छे-अच्छे महायोद्धा चुप रहे, अधर्म के साथ खड़े रहे। द्रोपदी का चीर हरण होता रहा। ऐसे अधर्मियों का नाश होना निश्चित है "यही समय है सही समय है।" आओ हम सभी मिलकर काले कानून को उखाड़ फेंकें।
Tags
shivpuri