कोलारस - कोलारस नगर में गुरुवार 26 मार्च को यानि आज आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा रामलीला मैदान से सुबह 8 बजे शुरू हुई इस भव्य यात्रा में श्रद्धालु 751 फीट लंबी चुनरी लेकर माँ काली के दरबार पहुंचे।
डीजे पर बजते भक्ति गीतों और "जय माता दी" के जयकारों के बीच यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों—मानीपुरा, जगतपुर, सदर बाजार और कोली मोहल्ला से होकर गुजरी।
यात्रा का विशेष आकर्षण बग्गी में सजा माता का सुंदर स्वरूप रहा, जिसका जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
अंत में काली माता मंदिर पहुंचकर विधि-विधान के साथ माता को चुनरी अर्पित की गई, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
Tags
Kolaras