कोलारस - कोलारस मार्ग पर गरिमा पेट्रोल पंप के सामने आज एक ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक ही परिवार के चार लोग (दो महिलाएं, एक पुरुष और एक बच्चा) गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान वहां से गुजर रहे विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल प्रखंड कोलारस के कार्यकर्ताओं ने तत्परता दिखाते हुए मानवता की मिसाल पेश की।
कार्यकर्ताओं ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत उन्हें अपने निजी वाहन से शिवपुरी स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया और समय पर उपचार शुरू करवाया। इस सेवा कार्य में जिला धर्माचार्य प्रमुख आशीष गोस्वामी, प्रखंड मंत्री अनरथ सिंह कुशवाह, प्रखंड संयोजक सुनील रजक, सुनील कुशवाह और मनीष शर्मा की मुख्य भूमिका रही।
Tags
Shivpuri