रायपुर-रीवा विमान सेवा के लिए छत्तीसगढ़ में निवासरत विंध्यवासियों ने उप मुख्यमंत्री शुक्ल का किया अभिनंदन - Bhopal



भोपाल - उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल से स्टेट गेस्ट हाउस रायपुर में छत्तीसगढ़ में निवासरत विंध्य क्षेत्र के नागरिकों के प्रतिनिधिमंडल ने आत्मीय भेंट की इस अवसर पर उपस्थित विंध्यवासियों ने रीवा–रायपुर विमान सेवा प्रारंभ किए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उप मुख्यमंत्री शुक्ल का आभार व्यक्त करते हुए अभिनंदन किया।

उन्होंने कहा कि इस विमान सेवा के प्रारंभ होने से विंध्य क्षेत्र और छत्तीसगढ़ के बीच आवागमन अत्यंत सुगम हो गया है जिससे विंध्यवासियों को बड़ी सुविधा मिलेगी उपस्थित विंध्यवासियों ने कहा कि उप मुख्यमंत्री शुक्ल के नेतृत्व में विंध्य क्षेत्र तेज गति से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म