बुधवार को कोलारस में भव्य प्रभात फेरी चल समारोह के साथ मनाई जाएगी होली - Kolaras

कोलारस - कोलारस में हर वर्ष की भांति इस बार भी हर्षौल्लास के साथ बुधवार को प्रभात फेरी में फूल, गुलाल के साथ नगर में प्रभात फेरी के साथ भव्य रूप में मनाई जाएगी होली बुधवार को भव्य रूप में चल समारोह के साथ मनाई जाएगी होली इसी के साथ गुरुवार को भाई बहन के पावन पर्व भाईदूज मनाया जाएगा।

बता दें कि सोमवार को होलिका दहन मंगलवार की सुबह 6:20 बजे से चंद्र ग्रहण का सूतक लगेगा शाम को 6:47 बजे परायण हो जाएगा चंद्र ग्रहण सूतक के चलते बुधवार को रंगोत्सव के साथ होली खेली जाएगी।

जानकारी के अनुसार कोलारस के रामलीला मैदान हनुमान मंदिर से सुबह करीब 6:30 बजे से प्रारंभ होकर के तन्नाटेदार हनुमान मंदिर, न्यू बस स्टैंड, जगतपुर, सदर बाजार, एप्रोच रोड होते हुए चल समारोह निकाला जाएगा जिसमें गुलाल फूलो के साथ डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए होली का महापर्व मनाया जाएगा।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म