एसडीएम कार्यालय के पास संचालित लोक सेवा केंद्र का ताला तोड़ अज्ञात चोरों ने की चोरी - Kolaras

कोलारस - शिवपुरी जिले के कोलारस नगर के एसडीएम एवं तहसील कार्यालय के पास संचालित लोक सेवा केंद्र में अज्ञात चोरों ने बीती रात सेंधमारी कर की चोरी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरु कर दी है।

जानकारी के अनुसार कोलारस के लोक सेवा केंद्र में बुधवार - शुक्रवार की रात में अज्ञात चोर ताला तोड़कर अंदर घुसे और दो पंखे, यूपीएस बैटरी, डोंगल सहित करीब 1000 रुपये नगदी लेकर फरार हो गए।सुबह जब ऑपरेटर केंद्र पहुंचे तो दरवाजा टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था।

हैरानी की बात यह है कि तहसील और एसडीएम कार्यालय के पास चौकीदारों की ड्यूटी होने के बावजूद चोरी हो गई और किसी को कानों कान खबर तक नहीं लगी चोरी की इस घटना के कारण पुलिस प्रशासन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म