कोलारस नगर में घर का ताला तोड़ अज्ञात चोर कर ले गए चोरी - Kolaras

कोलारस - भोलाराम शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा उम्र 38 साल निवासी ग्राम ईचोनिया थाना रन्नौद हाल संत फार्म कोलारस का रहने वाला द्वारा कोलारस पुलिस थाने में अपने घर हुई चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई तथा प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि घर का ताला तोड़ अज्ञात चोर चोरी की घटना को घटित कर भाग गए चोरी की शिकायत कोलारस पुलिस थाने में दर्ज कराई है।

कोलारस पुलिस को जानकारी देते हुए कि कार्यवाही की मांग - 
दिनांक 26.03.2026 को घर का ताला लगाकर हम लोग अपने गाँव चले गये थे आज दिनांक 27.03.2026 को मेरे पडौसी दिलीप शर्मा ने मुझे फोन करके बताया कि अपके घर का ताला टुटा पडा है तो मैने गाँव से वापस आकर देखा तो मेरे घर का ताला टुटा पडा मिला मैने मेरे घर मे रखे 15 हजार रूपये नगदी एव पुराने इस्तेमाली सोने चांदी के ज्वैरत एव 01 गैस की टंकी नही मिली मैने आस पास मेरे चोरी गये समान को तलाश किया कोई पता नही चला मेरे घर मे कोई अज्ञात चोर घर का ताला तोडकर घर मे रखा समान चोरी कर ले गया सो लिखित आवेदन करता हुँ कार्यवाही की जावे।



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म