मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस विभाग के एक अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है यह कार्रवाई महानिदेशक लोकायुक्त के निर्देश पर की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी रवीन्द्र कुमार गुरु, जो कसरावद थाना में कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) के पद पर पदस्थ हैं को 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया आरोपी मूल रूप से खंडवा का निवासी है और वर्तमान में कसरावद थाना परिसर में रह रहा था।
मामले में आवेदक श्यामलाल उपाध्याय (69) निवासी ग्राम चंदावड़, तहसील भगवानपुरा ने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी उन्होंने बताया कि कसरावद निवासी राजेश बागदरे द्वारा उनके खिलाफ जान से मारने की धमकी की शिकायत दर्ज कराई गई थी इस मामले के निराकरण के लिए आरोपी एएसआई उनसे 20 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था।
शिकायत के आधार पर लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय इंदौर में मामला दर्ज किया गया प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाए जाने पर शुक्रवार को ट्रैप दल गठित किया गया योजना के तहत आरोपी को कसरावद बस स्टैंड बुलाया गया जहां उसने आवेदक से 7 हजार रुपए की रिश्वत ली उसी दौरान लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।