शिवपुरी - जिले के कोलारस विधानसभा मुख्यालय पर रविवार की सुबह करीब 9 बजे से 3 घंटे की विद्युत कटौती रहेगी।
जेई मंगल कुशवाह ने जानकारी देते हुए बताया कि आवश्यक कार्य के चलते कोलारस नगर टाउन में रविवार की सुबह 9 बजे से 3 घंटे तक रहेगी इसी के साथ रविवार को अन्य फीडरो पर भी विद्युत कटौती रहेगी।
11 के.व्ही.जवाहर कालोनी एवं इमामबाड़ा फीडर, 11 के.व्ही. हॉस्पीटल एवं हाउसिंग बोर्ड फीडर तथा 33 के.व्ही लुकवासा एवं चंदौरिया फीडर तथा 33 के.व्ही कोलारस फीडर पर मेंटीनेंस का कार्य किये जाने के कारण 8 मार्च को उक्त फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बन्द रहेगा।
उक्त 11 के.व्ही.जवाहर कॉलोनी, 11 के.व्ही. इमामबाड़ा एवं 11 के.व्ही. हॉस्पीटल फीडर के बंद रहने से सुबह 06 से प्रातः 11 बजे तक जाधव सागर रोड, स्टेडियम रोड, हवाई पटटी, महल सराय, जवाहर कॉलोनी, अम्बेडकर कॉलोनी, पी.एस.क्यू लाइन, यादव मोहल्ला, बड़ा बाजार, हरिजन बस्ती, शीतौले की कोठी, इमामबाडा, नवाब साहब रोड़, लक्ष्मीबाई रोड, कोर्ट रोड़, अस्पताल चौराहा, हम्माल मौहल्ला, हरिजन थाना, कस्टमगेट से संबंधित क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। उक्त 11 के.व्ही. हाउसिंग बोर्ड फीडर के बंद रहने से सुबह 07 से प्रातः 11 बजे तक मेडिकल कॉलेज, तात्या टोपे नगर, नर्मदा कॉम्प्लेक्स, ठकुरपुरा, कत्थामिल के आसपास का क्षेत्र प्रभावित रहेगा।
इसी प्रकार 33 के.व्ही लुकवासा एवं चंदौरिया फीडर के बंद रहने से सुबह 06 से दोपहर 12 बजे तक 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र देहरदा सड़क, लुकवासा एवं केलधार से जुड़े समस्त क्षेत्र एवं एच.टी.उपभोक्ता तथा 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र चंदौरिया एवं रमतला से जुड़े समस्त क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। इसके साथ ही 33 के.व्ही कोलारस फीडर के बंद रहने से सुबह 06 से प्रातः 11 बजे तक 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र कोलारस शहर से जुड़े समस्त क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
Tags
shivpuri