शिवपुरी - देश के जाने माने ह्रादय रोग विशेषज्ञ डॉ जमाल युसूफ जोकि कोलारस की माटी में खेल कर बडे हुुुये ऐसे कोलारस के भांजे का काफी लम्बे अंतराल के बाद शिवपुुुरी में चिकित्सा शिविर के दौरान सोमवार को शिवपुरी आगमन हो रहा है देश के ह्रदय रोग विशेषज्ञों में अपनी पहचान बनाने वाले जमाल दिल्ली में भी शिवपुरी जिले, कोलारस एवं श्योपुर जिले के लोगो को उपचार के दौरान हर सम्भव मदद करते है ऐसी महान चिकित्सा क्षेत्र की हस्ती का शिवपुरी में स्वास्थ्य शिविर में आना शिवपुरी एवं कोलारस के लिये गर्व का पल है।
हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ जमाल युसूफ सोमवार को शिवपुरी में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य एवं परीक्षण शिविर में पधार रहे हैं वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. युसूफ जमाल (जी.बी. पंत हॉस्पिटल, नई दिल्ली) शिवपुरी में आयोजित विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 23 मार्च 2026 को अपनी सेवाएं देने के लिए पधार रहे हैं यह शिविर रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन द्वारा 17 से 24 मार्च तक लगाया जा रहा है।
शिविर की मुख्य बातें :-
डॉक्टर: डॉ. युसूफ जमाल (हृदय रोग विशेषज्ञ)
तिथि: 23 मार्च 2026 (विशेषज्ञ की उपस्थिति)
स्थान: मेडिकल कॉलेज के पास, CM Rise स्कूल कैंपस, शिवपुरी
आयोजक: रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन (17-24 मार्च)
यह शिविर 'सेहत का महाकुंभ' के रूप में आयोजित है, जहाँ देश भर के विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों को मुफ्त जांच, परामर्श और इलाज की सुविधा दे रहे हैं।
