उप मुख्यमंत्री ने गौमाता के प्राण बचाने वालों को सराहा
भोपाल - लक्ष्मणबाग के गो सेवको और पशु चिकित्सकों की तत्परता से गौ माता के प्राण की हुई रक्षा उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने लक्ष्मणबाग पहुंचकर दुर्घटना में घायल गौ माता के उपचार की जानकारी ली तथा गौ माता को गुड़, चना और गोग्रास खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
उप मुख्यमंत्री ने गौमाता के प्राण बचाने वाले गौसेवकों और तत्परता से उपचार करने वाले पशु चिकित्सकों की सराहना की। आज शहर में अज्ञात वाहन की दुर्घटना से गौ माता गंभीर रूप से घायल हुई, इसकी सूचना मिलने पर लक्ष्मणबाग गौशाला के गौ सेवक उसे तत्काल नगर निगम के वाहन से गौशाला ले आए।
इसकी सूचना तत्काल डॉ. राजेश मिश्रा तथा संयुक्त संचालक डॉक्टर जेएस बघेल को दी गई डॉक्टरों की टीम ने तत्काल पहुंचकर गाय का उपचार शुरू किया ऑपरेशन करके गौ माता के गर्भ में मृत बछड़े को निकाला गया तत्काल उपचार सहायता मिलने से गौ माता के प्राण बचे डॉक्टरों की टीम ने डॉ. एसडी पाण्डेय, डॉ. अनवर खान एवं डॉ. एपी सिंह शामिल रहे।
