बदरवास टीम बनी विजेता, खिलाड़ियों ने दिया वन संरक्षण का संदेश
शिवपुरी - वनाग्नि सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वन विभाग द्वारा माधव राव सिंधिया खेल परिसर, शिवपुरी में वनाग्नि सुरक्षा टेनिस बॉल T-10 क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया गया टूर्नामेंट में विभिन्न परिक्षेत्रों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए खेल भावना एवं वन संरक्षण का संदेश दिया।
टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में बदरवास टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शिवपुरी (बड़ागांव) टीम को 36 रनों से पराजित किया। बदरवास ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 95 रन बनाए, जिसमें विवेक सुमन ने 15 गेंदों में 42 रनों की आक्रामक पारी खेली लक्ष्य का पीछा करते हुए शिवपुरी टीम 59 रनों पर सिमट गई बदरवास की ओर से विवेक सुमन एवं विशाल ठाकुर ने 3-3 विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की इस मैच में विवेक सुमन रहे, मैन ऑफ़ द मैच।
दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में कोलारस (सरजापुर) टीम ने पोहरी (भैंसरावन) टीम को 76 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया कोलारस ने 10 ओवर में 126 रन बनाए, जिसमें होशियार रावत (32 रन) एवं सौरभ (31 रन) ने महत्वपूर्ण योगदान दिया जवाब में पोहरी टीम 50 रनों पर ऑल आउट हो गई कोलारस की ओर से जीतू जाटव एवं हेमंत महाराज ने प्रभावी गेंदबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई इस दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में कोलारस के होशियार रावत रहे मैन ऑफ़ द मैच।
फाइनल मुकाबला बदरवास एवं कोलारस (सरजापुर) के मध्य खेला गया। कोलारस टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 64 रनों पर ऑल आउट हो गई लक्ष्य का पीछा करते हुए बदरवास टीम ने 7 ओवर में 3 विकेट खोकर 66 रन बनाते हुए 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया बदरवास की ओर से गौरव भार्गव ने नाबाद 32 रन बनाए, वहीं श्याम सुंदर एवं कल्लू के.पी. ने गेंदबाजी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस फाइनल मुकाबले के प्लेयर ऑफ़ द मैच रहे बदरवास के गौरव भार्गव
अन्य पुरस्कारों में प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट एवं 9 विकेट लेकर बेस्ट बॉलर दोनों ही खिताब प्राप्त किया बदरवास, टीम के विवेक सुमन ने, बेस्ट बैट्समैन का खिताब प्राप्त किया बदरवास के गौरव भार्गव ने।
इस टूर्नामेंट में विभिन्न वन सुरक्षा समितियों ने हिस्सा लिया जिसमें बड़ागाँव, नरवर, सरजापुर एवं भैंसरावन सहित अन्य समितियां शामिल रहीं।
इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारियों द्वारा खिलाड़ियों एवं उपस्थित दर्शकों को वनाग्नि सुरक्षा की शपथ दिलाई गई तथा वनों को आग से बचाने हेतु सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया गया अधिकारियों ने कहा कि खेल गतिविधियों के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाना अत्यंत प्रभावी माध्यम है।
टूर्नामेंट के सफल आयोजन में वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, खेल प्रेमियों एवं खिलाड़ियों का सराहनीय सहयोग रहा। अंत में विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर इस टूर्नामेंट के मार्गदर्शक आदरणीय वन संरक्षक शिवपुरी आदर्श श्रीवास्तव, वनमंडलाधिकारी शिवपुरी सुधांशु यादव जी एवं प्रभारी उप वनमंडलाधिकारी नीरज निश्चल जी का विशेष आभार व्यक्त किया गया।
इसके साथ ही उप वनमंडलाधिकारी आदित्य शांडिल्य, वन परिक्षेत्र अधिकारी कोलारस, बदरवास, पोहरी, करेरा के साथ मीडिया प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
इस टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए विशेष पुरस्कार के रूप में राजेश निनामा रेंजर शिवपुरी, आशीष समाधिया रेंजर माधव टाइगर रिजर्व, अनुपम समाधिया, विवेक लोधी, बृजेश कौशल, नितेश पाठक, बाबूलाल नरवरिया एवं खेल विभाग के सहयोगी कर्मचारियों को ट्रॉफी प्रदाय की गई।
