कोलारस परगने में 04 तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के क्षेत्र बदलने के साथ जिले में 20 के हुये स्‍थानांतरण - Kolaras

प्रदीप भार्गव नवीन पदस्‍थापना तहसीलदार कोलारस


कोलारस - शिवपुरी कलेक्टर रविन्‍द्र कुमार चौधरी द्वारा जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण फेरबदल किया गया है।
सचिन भार्गव नवीन पदस्‍थापना प्रभारी तहसीलदार बदरवास

कोलारस परगने में 04 एवं कुल जिले में 20 तहसीलदार - नायब तहसीलदारों का किया गया स्‍थानांतरण -
बदरवास में पदस्थ तहसीलदार प्रदीप भार्गव को अब कोलारस तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है इसी क्रम में वर्तमान कोलारस में पदस्थ प्रभारी तहसीलदार सचिन भार्गव को बदरवास तहसील की कमान तथा खतौरा तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव को रन्नौद तहसीलदार नियुक्त किया गया है इसी क्रम में तहसील बदरवास की वृृत खतौरा में सतीश उपाध्‍याय नायव तहसीलदार का प्रभार सौपा गया कुल मिलाकर जिले में कुल 20 तहसीलदार एवं नायव तहसीलदारों का फेलबदल किया गया है।
शैलेन्‍द्र भार्गव नवीन पदस्‍थापना प्रभारी तहसीलदार रन्‍नौद
जारी आदेश अनुसार - शैलेन्‍द्र भार्गव प्रभारी तहसीलदार दिनांक 24 अप्रैल तक मिड कैरियर प्रशिक्षण में होने के कारण उनके प्रशिक्षण अवधि तक तहसील रन्‍नौद का प्रभार सचिन भार्गव, नायब तहसीलदार पर अपने कार्य के साथ - साथ रहेगा तथा प्रशिक्षण अवधि तक सतीश उपाध्‍याय, प्रभारी नायब तहसीलदार यथावत तहसील रन्‍नौद का कार्य ही संंपादित करेंगे।

इस बदलाव को प्रशासनिक कार्यों में तेजी और बेहतर समन्वय के लिए अहम कदम माना जा रहा है।





एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म