कोलारस - कोलारस के खेल प्रेमियों और ऊर्जावान युवाओं के लिए आज का दिन एक ऐतिहासिक उत्सव जैसा है लंबे समय से जिस सौगात का इंतजार किया जा रहा था वह अब हकीकत में बदलने जा रही है मध्यप्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने कोलारस में एक भव्य खेल स्टेडियम के निर्माण को आधिकारिक स्वीकृति प्रदान कर दी है।
इस महत्वपूर्ण और दूरदर्शी उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया और खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग का हृदय से आभार व्यक्त किया गया है यह स्टेडियम निश्चित रूप से कोलारस की खेल संस्कृति को एक नई पहचान और युवाओं के जुनून को एक सही दिशा प्रदान करेगा कोलारस अब खेलों की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए पूरी तरह तैयार है।
अत्याधुनिक स्टेडियम अनुविभागीय अधिकारी कोलारस के कार्यालय के सामने और इंडोर स्टेडियम के पास, लगभग तेरह बीघा की विशाल भूमि पर आकार लेगा। तीन करोड़ तेइस लाख रुपये की भारी-भरकम लागत से बनने वाला यह खेल परिसर आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा, जो स्थानीय प्रतिभाओं को जिला और प्रदेश स्तर से निकालकर राष्ट्रीय पटल पर चमकने का अवसर देगा यह केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि कोलारस के उन हज़ारों युवाओं के सपनों की बुनियाद है जो अपनी मेहनत से खेल के मैदान में तिरंगा लहराना चाहते हैं।
Tags
Kolaras


