शिवपुरी - शिवपुरी जिले के थाना पोहरी पुलिस द्वारा फिरौती व डकैती के अपराध क्र. 166/26 में 10 माह से फरार आरोपीगणों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।
जानकारी के अनुसार दिनांक 14.06.2025 को फरियादी पीतम जाटव की रिपोर्ट पर से थाना पोहरी पर अप. क्र. 166/26 धारा 140 (2) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान प्रकरण में डकैती की धारा इजाफा की गई एवं पूर्व में आरोपीगण अनिल जाटव, जयराम जाटव, विनोद जाटव, मोहित जाटव को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया था। प्रकरण के अन्य 04 आरोपी घटना दिनांक से फरार थे।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आनंन्द राय के मार्गदर्शन में निरीक्षक रवि चौहान थाना प्रभारी पोहरी के द्वारा फरार आरोपीयों की पतारसी हेतु टीम बनाकर त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 20.04.2026 को उक्त प्रकरण में 10 माह से फरार आरोपीगण दीपक पुत्र रामदास जाटव उम्र 37 साल, सतेन्द्र उर्फ खन्ना पुत्र रामबाबू जाटव उम्र 25 साल निवासीगण ग्राम सङ थाना करैरा जिला शिवपुरी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
सराहनीय कार्यवाही : - निरी रवि चौहान, उनि वीरेन्द्र परिहार, प्र. आर. 180 हृदेश पाराशर, आर. 1189 राजकुमार, आर.334 राघवेन्द्र, आर. 1134 अरविंद कुशवाह, आर. 313 मांगीलाल गुर्जर की विशेष भूमिका रही।
Tags
Shivpuri